Showing posts with label राजस्थान समाचार. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान समाचार. Show all posts

29 जनवरी का उप चुनाव क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश

भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार राजस्थान के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 8-अलवर, 13-अजमेर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 183-माण्डलगढ  में उप चुनाव के दौरान 29 जनवरी, 2018, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अश्विनी भगत ने बताया कि 29 जनवरी, को उप चुनाव क्षेत्र के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालयों में परक्राम्य लिखित अधिनियम एन आई एक्ट 1881 के अन्र्तगत सार्वजनिक अवकाश रहेगा।  

PM Modi inaugurates work commencement of Barmer refinery

Prime Minister, Shri Narendra Modi, today addressed a large and enthusiastic public meeting on the occasion ofthe commencement of work for the Rajasthan Refinery at Pachpadra, in Barmer, Rajasthan. Congratulating the Chief Minister of Rajasthan, Smt. Vasundhara Raje, and Union Minister of Petroleum, Shri Dharmendra Pradhan, on the occasion, the Prime Minister observed that a few days ago, India marked Makar Sankranti with great fervour. This festive season is the harbinger of prosperity, he added, saying that immediately after the festivities, he is delighted to be in Rajasthan for a project that will bring happiness and prosperity in the lives of many.
This is a time for 'Sankalp Se Siddhi.' We have to identify our targets and work towards achieving them by 2022, when we mark 75 years of freedom, the Prime Minister said. The Prime Minister recalled the contribution of former Vice President and former Rajasthan Chief Minister, Shri Bhairon Singh Shekhawat, and said that he had worked towards modernising Rajasthan. He also prayed for the speedy recovery of senior leader and former Union Minister ShriJaswant Singh, noting that his contribution to our nation is immense. The Prime Minister praised the State Government, and Chief Minister VasundharaRaje, for managing the drought situation, and helping the people tide over the difficult situation.
The Prime Minister stated that it the Union Government was committed to make One Rank, One Pension, for the Armed Forces, a reality, and added that the Government has worked towards making it possible. He mentioned the Jan DhanYojana, and said that the poor have now gotaccess to banking facilities. He also spoke about the UjjwalaYojanafor cooking gas, and the significant progress made in electrification of 18,000 unelectrified villages. The Prime Minister praised Chief Minister VasundharaRaje for her commitment towards the benefit and progress of Rajasthan.

निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा का त्यागपत्र अस्वीकार

राजस्थान में डाक्टरों की हड़ताल के कारण कई लोगों की मौत के विरोध में निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा ने 1 जनवरी 2018 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया। राजकुमार ने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सौंपा। राजकुमार शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल समय से खत्म करा पाने में सरकार नाकाम रही है। स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ को अपना इस्तीफा देना चाहिए था या फिर सरकार को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए था। दोनों में से कुछ भी नहीं किया गया। ऐसे में मैं पूरे प्रकरण से आहत होकर विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। शर्मा ने आरोप लगाया की डॉक्टरों की हड़ताल को भड़काने का काम सरकार ने ही किया। इसके कारण सैकडों लोगों की जान गई। जो हड़ताल शुरू में ही खत्म हो जाती उसे 12 दिन चलाया गया। मंत्री ने डॉक्टर्स के जानबूझ कर तबादले किए गए जिससे डाक्टर भड़के। हुआ भी कुछ ऐसा, जिसके कारण मरीजों की जानें चली गईं। राज्य के लिए यह बेहद दुर्भाग्य है कि प्रदेश सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने 2 जनवरी को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के राजस्थान विधानसभा की सदस्यता से दिये गए त्यागपत्र को अस्वीकार कर दिया है। विधानसभा सचिव श्री पृथ्वी राज ने बताया कि डॉ. शर्मा ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा था जिसे अस्वीकार कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने CRPF जवान राजेन्द्र नैण की शहादत पर संवेदना जताई

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में रविवार तड़के हुए आतंकवादी हमले में चूरू जिले के गौरीसर निवासी सीआरपीएफ जवान राजेन्द्र नैण एवं अन्य जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है। 
श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि सीआरपीएफ के इन जवानों की शहादत से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपनी जान की कुरबानी देने वाले इन सीआरपीफ जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी ।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

निहाल चन्द गोयल मुख्य सचिव नियुक्त

राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण, पर्यटन, कला एवं संस्कृति श्री निहाल चन्द गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।  श्री गोयल अपने पद के कार्य के साथ-साथ अध्यक्ष, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड राजस्थान, उदयपुर के पद का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेशों तक संपादित करेगें।
श्री गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1982 बैच के अधिकारी है। वे अलवर, जैसलमेर जिलो के जिला कलेक्टर, राज्य के शिक्षा निदेशक, जयपुर विकास आयुक्त, जोधपुर के संभागीय आयुक्त, राज्यपाल के सचिव, जयपुर मैट्रो सी.एम.डी, प्रमुख शासन सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, दिल्ली, मुम्बई, इडस्ट्रीयल कोरीडोर सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। श्री निहालचन्द गोयल को मुख्य सचिव श्री अशोक जैन के सेवा निवृत होने पर राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

Dates for Ajmer, Alwar bypolls announced

Election Commission on Thursday announced by-elections to the Lok Sabha constituencies of Alwar and Ajmer as well as Mandalgarh assembly seat of Rajasthan on January 29, 2018. The counting will take place on February 1. The last date of filing nominations is January 10 and date for scrutiny is January 11. The last date of withdrawing candidature is January 15.
Bharatiya Janata Party's Alwar Member of Parliament Mahant Chand Nath had passed away on September 17 after a prolonged illness. Earlier, BJP's Ajmer MP Sanwar Lal Jat had collapsed in the MLAs and MPs meeting with BJP chief Amit Shah in Jaipur on July 22. Jat breathed his last at AIIMS, Delhi, on August 9. In the same month, BJP's Mandalgarh legislator Kirti Kumari passed away on August 28 in Jaipur while being treated for influenza A (H1N1) or swine flu.

राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग 1 एवं 25 जनवरी को करेगा जनसुनवाई

जयपुर, 28 दिसम्बर। राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा सोमवार एक जनवरी एवं गुरूवार 25 जनवरी को जयपुर में जनसुनवाई की जायेगी। राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव श्री मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी  एवं 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य आयोग कार्यालय 51/6 शिप्रा पथ, निरजा मोदी स्कूल के सामने मानसरोवर, जयपुर में अनुसूचित जनजाति वर्ग से सम्बन्धित समस्या की जनसुनवाई की जायेगी।

राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में गत् 16 दिसम्बर से प्रारम्भ सामुहिक अवकाश पर गये सेवारत चिकित्सक संघ एवं रेजिडेंट डॉटर्स के प्रतिनिधियो के साथ बुधवार को सीफू में आयोजित लगभग 8 घंटे  लंबी चली वार्ता के बाद समझौते पर हस्ताक्षर हो गए एवं इसके बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।     
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण सराफ, विधायक श्री अशोक परनामी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री युनुस खान, सहकारिता मंत्री श्री अजय सिंह किलक, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला, प्रमुख शासन सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता, चिकित्सा शिक्षा सचिव आनंद कुमार के साथ हुई इस वार्ता में डॉ. अजय चौधरी के नेतृत्व में सेवारत चिकित्सक संघ व रेजिडेंट डॉक्टर्स के नेताओं ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री गुजरात सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई

26 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं । उन्होंने श्री रूपाणी को गुजरात का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती राजे मंगलवार को प्रातः धौलपुर से रवाना होकर गुजरात के गांधीनगर पहुंची और यहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी गुजरात विजय के लिए बधाई दी।

32 killed in Rajasthan bus accident

At least 32 people were killed and 10 injured when a passenger bus fell into a river on Saturday near Rajasthan's Sawai Madhopur, police said. The Sawai Madhopur-Lalsot bus was driven by a 16-year-old conductor who lost control due to over-speeding, officials said. The bus skidded and fell off a bridge into the Banas river. According to witnesses, the bus was trying to overtake another vehicle on the narrow bridge. All the injured were rushed to a nearby hospital, the police added.
The Prime Minister's Office has expressed grief over the incident and said the state government is closely monitoring the situation. "Anguished by the bus accident in Rajasthan's Sawai Madhopur district. My thoughts are with the families of the deceased. State Government is closely monitoring the situation, including rescue operations and providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi," the PMO tweeted. Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje also took cognizance of the incident and said she has instructed the officials to carry out speedy rescue operations. Congress President Rahul Gandhi also took to his Twitter handle to express grief over the incident and has asked the party's state unit to help in the rescue operations.

डॉ. दिगंबर सिंह का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने आज सुबह इटरनल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डॉ सिंह के निधन की खबर के बाद से भरतपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीग कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने डॉ. दिगंबरसिंह के निधन पर दुख जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिगंबर सिंह के निधन पर शोक जताया है। 66 वर्षीय दिगंबर सिंह का शव अस्पताल से भरतपुर ले जाया जाएगा, जहां शाम 4 बजे अंत्येष्टि होगी।
भारतीय जनता पार्टी को पिछले तीन महीनों में यह एक और बड़ा धक्का लगा है, जब पार्टी के पांच बड़े नेताओं का निधन हो गया है। इससे पहले अजमेर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट, अलवर सांसद चांदनाथ, मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शंभू दयाल बडगूजर का निधन हो गया था। दिगंबर सिंह के निधन से पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।

भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों, प्रियजनों को इस मुश्किल घड़ी में साहस प्रदान करें। 

किशनगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री जयंत सिन्हा ने आज, 11 अक्टूबर 2017 को अजमेर जिले में किशनगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे । उल्लेखनीय है कि किशनगढ़ एयरपोर्ट की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2013 में की थी। उसके बाद आज यह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, जिसका मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे  उद्घाटन करेंगी। किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का काम राज्य सरकार और एयरपोर्ट निर्माण का काम भारत सरकार के द्वारा किया गया है। इस एयरपोर्ट के बनने से सीधे अजमेर से दिल्ली और दिल्ली से सीधे अजमेर का हवाई सफर आसान और सुलभ हो जाएगा। 
किशनगढ़ एयरपोर्ट आधुनिक एवं कम लागत में तैयार एयरपोर्ट है, जिस पर देश के दूसरे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता 150 यात्रियों की है। इसमें एलईडी लाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम, केन्द्रीयकृत पेयजल सुविधा, पैसेंजर लिफ्ट, रेस्टोरेन्ट आदि सुविधाओं के साथ 6 चैक-इन काउंटर स्थापित किए गए हैं। फोर-लेन की सड़क टर्मिनल बिल्डिंग को सीधे एन.एच.-8 से जोड़ेगी। अजमेर जिले में धार्मिक स्थली पुष्कर एवं ख्वाजा साहब की दरगाह के कारण देशी और विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा किशनगढ़ एक बहुत बड़ा मार्बल हब बन चुका है। किशनगढ़ के नए एयरपोर्ट के बाद अजमेर शहर अब महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। 

राजस्थान छात्रवृत्ति वेबसाइट 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2017 खुलेगी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने वीडिया कॉन्फ्रेंस में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृतियां एवं भुगतान की समीक्षा करते हुए बताया कि शिक्षा सत्र 2017-18 के उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए एक नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2017 तक पोर्टल खोला जायेगा।  उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्ष 2012-13 से 2014-15 तक लंबित छात्रवृत्तियों के प्रकरणों को 31 अक्टूबर, 2017 तक हर संभव निस्तारण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जो अधिकारी इसमें देरी करेगा उनको चार्जशीट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि जिस वर्ष की छात्रवृत्ति उसी वर्ष छात्र को मिले इसके लिए सभी को गम्भीरता से काम करना है। उन्होंने ओबीसी एवं ईबीसी की छात्रवृत्तियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। 
उन्होंने प्रदेश में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रमाणीकरण शिविर दो चरणों में 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर, 2017 एवं एक नवम्बर, 2017 से 31 दिसम्बर, 2017 तक। प्रथम चरण में 5 प्रकार के विशेष योग्यजनों का प्रमाणीकरण, यू.डी.कार्ड एवं निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। दूसरे चरण में सभी 21 तरह के विशेष योग्यजनों को निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जिले में पंजीकृत विशेष योग्यजनों का आनलाइन चिकित्सा विभाग को फॉरवर्ड करें। 

राजस्थान विधानसभा सत्र 23 अक्टूबर 2017 से

जयपुर, 25 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने एक आज्ञा जारी कर चौदहवीं राजस्थान विधानसभा का नवम सत्र सोमवार 23 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे से आहूत किया है ।           
इस संबंध में राजस्थान विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना प्रकाशित करवा दी गयी है।

शहीद गणपत राम कड़वासरा को नमन

राजस्थान में ओसियां तहसील के खुडियाला गाँव के वीर सपूत गणपत राम कड़वासरा (Ganpat Ram Kadwasra)  मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। शहीद गणपत राम का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। उनकी शहादत को शत शत नमन।

ओसियां के इस वीर सपूत शहीद श्री गणपत राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिनांक 26.09.2017 को सुबह 11 बजे पैतृक गाँव खुडियाला (ओसियां) में किया जायेगा।

Farmers call off 13-day long protest, Rajasthan Govt announces Rs 20,000 Crore loan waiver

Farmers have called off their 13-day long protest in Rajasthan after the agreement with the state government Wednesday late night.  Along with this, three day long ChakkaJaam has also been withdrawn by the farmers. Rajasthan government has announced a farm loan waiver of Rs 20,000 crore. The state will waive all farmer loans over Rs 50,000. After study of other states by a high level committee. The committee will submit its report within a month after consultation with all stakeholders. After the announcement, farmers called off protests in Sikar, which were on for 13 days.
The goverment has also been agreed on the farmer's other demands, including electricity at subsidized rates and ensuring the safety of animal traders. On Thursday, after three days, traffic has started on many routes including Sikar and Jhunjhunu. “We regret the inconvenience caused to people due to the stir and asked farmers to end the sit in,” said Communist Party of India (Marxist) MLA Amraram, who was among those representing the farmers.


राजस्थान के अन्य शहरों में फैला सीकर किसान आंदोलन

राजस्थान के सीकर में हजारों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली किसान राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम के नेतृत्व में चल रहे महापड़ाव की गूंज अब राजस्थान के दूसरे जिलों में सुनाई देनी लगी है। वहां के किसान और किसान संगठन भी किसानों की इन मांगों के पूरे नहीं होने पर गुस्से में है। वे आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। कुछ महीने पहले भी सरकार की ओर से बढ़ाई बिजली दरों को लेकर भी पूरे प्रदेश में इसी तरह के किसान आंदोलन चले थे। तब सरकार ने घबराकर किसानों की बिजली दरें वापस ली। अब फिर से वैसा ही आंदोलन फिर से शुरु हुआ है। सीकर से शुरू हुआ यह आंदोलन अब धीरे धीरे राजस्थान के 14 ज़िलों में फैल गया है। सीकर में रोज़ सभाएं हो रही हैं, रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहा है। दस सितंबर को ज़िले के प्रभारी मंत्री से सीकर सक्रिट हाउट में बातचीत हुई मगर असफल रही।  उसके बाद किसानों ने चक्का जाम का फैसला किया। 
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में हो रहे  किसान आंदोलन की अगुवाई पूर्व विधायक अमराराम और पेमाराम कर रहे हैं। निर्दलिय विधायक हनुमान बेनीवाल एवं राजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। श्रीगंगानगर में आंदोलन कर रहे किसानों को सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव ने संबोधित किया,उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इस देश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है । बीकानेर,चूरू,झुंझुनूं जिलों में भी भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने महापड़ाव डाल रखा है । इस आंदोलन की सबसे खास बात यह है कि बीजेपी के समर्थक माने जाने वाले छोटे व्यापारियों का भी समर्थन किसानों को मिल रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उन्हें 3 रुपए किलो प्याज खरीदकर बाजार में ग्राहकों को 30 रुपए किलो में बेचा जा रहा है।  उन्हें इस वजह से फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। फसल की सही कीमत नहीं मिलने की वजह से किसान बैंकों और स्थानीय साहूकारों से लिए गए कर्ज को लौटाने में असमर्थ हैं। 
किसानों की यह भी मांग है कि मोदी सरकार स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करे, जिसमें यह कहा गया था कि किसानों को फसल उत्पादन की लागत पर 50 फीसदी का लाभ मिलना चाहिए और हाल के दिनों में जो पशु बिक्री के लिए कानून बनाए गए हैं उनमें संसोधन किया जाए। पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में इस समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा भी किया था। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनीती हुई है। चुनावी साल में राजस्थान में रोजगार एवं सरकारी नौकरी के मुद्दे पर विरोध झेल रही वसुंधरा सरकार के लिए किसान एक नई परीक्षा है। 

कांता ग्वाला जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी

NSUI की कांता ग्वाला ने इतिहास रचते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) छात्रसंघ चुनाव जीत लिया है और पहली महिला अध्यक्ष बनी है। एनएसयूआई ने एक तरफा मुकाबले में एबीवीपी के राजेन्द्र सिंह को 2458 मत से पराजित किया। कांता ग्वाला ने अकेले ही 51.38 फीसदी मत हासिल किए। हुक्माराम उपाध्यक्ष, एबी अशोक भाटी महासचिव व दिनेश विश्नोई संयुक्त महासचिव चुने गए। NSUI ने अध्यक्ष पद समेत सभी चारों पदों पर विजयश्री प्राप्त कर न केवल परचम फहराया, बल्कि ABVP के लगातार तीन साल के वर्चस्व को तोड़ अपेक्स की चारों सीटों पर कब्जा जमाया। एनएसयूआई के खेमे में खुशी की लहर है।
28 अगस्त को हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान 49.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह पिछले साल से करीब तीन प्रतिशत ज्यादा है। चुनाव में एनएसयूआई की कांता ग्वाला ने एबीवीपी के राजेंद्रसिंह को 2458 वोटों के अंतर से हराया। कांता को 4911 तथा राजेंद्रसिंह को 2453 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हुकमाराम ने 2559 मतों के मुकाबले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शौरभ व्यास को 1626 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार एनएसयूआई के ही महासचिव पद के उम्मीदवार एबी अशोक भाटी व संयुक्त महासचिव पद पर दिनेश बिश्नोई ने विजय पताका फहराई। कांता ग्वाला ने जीत के बाद एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में सभी छात्रों को धन्यवाद दिया एवं सभी को जीत के लिए तहेदिल से कोटि-कोटि बधाई दी।

पवन यादव बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पवन यादव अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2656 वोटों से एबीवीपी के संजय माचेड़ी के हराया। राजस्थान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव 28 अगस्त को हुए थे एवं चुनाव परिणाम 4 सितम्बर को जारी किये गए। पहली बार चुनाव और परिणाम के बीच 7 दिन का अंतराल दिया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम निम्न है: 

  • महाराजा कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: हर्षवर्धन सिंह राठौड़
    • उपाध्यक्ष: चंद्रप्रकाश कुमावत
    • महासचिव: राधेश्याम धाकड़
    • संयुक्त सचिव: ललित किशोर सैनी
  •  महारानी कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: नेहा यादव
    • महासचिव: संगीता
    • उपाध्यक्ष: जेबू निशा
    • सयुक्त सचिव: पूनम सावरिया
  • कॉमर्स कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: आकाश राठौर 
    • उपाध्यक्ष: रोहित मीणा
    • जनरल सेक्रेटरी: मनोज मीणा
    • ज्वॉइंट सेक्रेटरी: तन्मय जैन
  • राजस्थान कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: महेंद्र देगड़ा
    • उपाध्यक्ष: शिव प्रसाद
    • महासचिव: राहुल शर्मा
    • संयुक्त सचिव: आकाश मीणा
  • फाइव ईयर लॉ कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: विक्रम स्वामी
    • उपाध्यक्ष: हर्ष कुमार
    • महासचिव: वसुधा दीक्षित
  • लॉ कॉलेज मॉर्निंग, जयपुर
    • अध्यक्ष: भरत राज चौधरी
    • उपाध्यक्ष: अमरजीत सिंह
    • महासचिव: मानसिंह महरिया
  • लॉ कॉलेज ईवनिंग, जयपुर
    • अध्यक्ष: शशांक सिंह
    • उपाध्यक्ष: मुरारी सिंह
    • महासचिव: मुकेश कुमार
    • संयुक्त सचिव: मुकेश शर्मा
  • SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: डॉ.रवि कुमार
    • उपाध्यक्ष: डॉ.महेंद्र जोरवाल
    • संयुक्त सचिव: डॉ. मुकेश कुमार

गजेंद्र सिंह शेखावत बने कृषि राज्य मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 सितम्बर 2016 को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। 3 साल के कार्यकाल में मोदी का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है। मोदी कैबिनेट में राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं। 
जैसलमेर में जन्मे गजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्र राजनीति से अपना राजनीति कॅरियर शुरू किया। वे जोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा में भाजपा सांसद हैं।