Showing posts with label Campus News. Show all posts
Showing posts with label Campus News. Show all posts

निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा का त्यागपत्र अस्वीकार

राजस्थान में डाक्टरों की हड़ताल के कारण कई लोगों की मौत के विरोध में निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा ने 1 जनवरी 2018 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया। राजकुमार ने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सौंपा। राजकुमार शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल समय से खत्म करा पाने में सरकार नाकाम रही है। स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ को अपना इस्तीफा देना चाहिए था या फिर सरकार को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए था। दोनों में से कुछ भी नहीं किया गया। ऐसे में मैं पूरे प्रकरण से आहत होकर विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। शर्मा ने आरोप लगाया की डॉक्टरों की हड़ताल को भड़काने का काम सरकार ने ही किया। इसके कारण सैकडों लोगों की जान गई। जो हड़ताल शुरू में ही खत्म हो जाती उसे 12 दिन चलाया गया। मंत्री ने डॉक्टर्स के जानबूझ कर तबादले किए गए जिससे डाक्टर भड़के। हुआ भी कुछ ऐसा, जिसके कारण मरीजों की जानें चली गईं। राज्य के लिए यह बेहद दुर्भाग्य है कि प्रदेश सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने 2 जनवरी को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के राजस्थान विधानसभा की सदस्यता से दिये गए त्यागपत्र को अस्वीकार कर दिया है। विधानसभा सचिव श्री पृथ्वी राज ने बताया कि डॉ. शर्मा ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा था जिसे अस्वीकार कर दिया गया है।

राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में गत् 16 दिसम्बर से प्रारम्भ सामुहिक अवकाश पर गये सेवारत चिकित्सक संघ एवं रेजिडेंट डॉटर्स के प्रतिनिधियो के साथ बुधवार को सीफू में आयोजित लगभग 8 घंटे  लंबी चली वार्ता के बाद समझौते पर हस्ताक्षर हो गए एवं इसके बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।     
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण सराफ, विधायक श्री अशोक परनामी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री युनुस खान, सहकारिता मंत्री श्री अजय सिंह किलक, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला, प्रमुख शासन सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता, चिकित्सा शिक्षा सचिव आनंद कुमार के साथ हुई इस वार्ता में डॉ. अजय चौधरी के नेतृत्व में सेवारत चिकित्सक संघ व रेजिडेंट डॉक्टर्स के नेताओं ने भाग लिया।

Rajasthan government passes bill raising OBC Reservation to 26% from 21%

Rajasthan Assembly on Thursday passed a bill to raise the reservation for Other Backward Classes (OBC) from 21% to 26%. With this, the total quota in the state for government jobs and seats in educational institutes increases to 54%, higher than the 50% ceiling set by the Supreme Court. The Backward Classes (Reservation of Seats in Educational Institutions in the State and of Appointment and Posts in Services under the State) Bill, 2017, seeks to provide 5 per cent reservation to Banjara, Baldiya, Labana; Gadiya Lohar, Gadoliya; Gujar, Gurjar; Raika, Rebari, Debasi and Gadariya, Gadri, Gayari. Under the new arrangement, there will be no SBC category as it does not have constitutional approval. Instead, there will be OBC and 'Most OBC' categories.

Rajasthan Police Constable Recruitment 2017, 5390 Posts, Apply ONLINE

Rajasthan Police Constable Recruitment 2017, 5390 Posts, Apply ONLINE: Office of Director General of Police, Rajasthan, Jaipur has announced notification for the recruitment of 5390 Constable (General), Constable (TSP/ Sahariya Kshetra) & Constable (Driver) Post. Eligible candidates may apply online on or before 21st November 2017. 
Police Constable Jobs = 5390 Post
Name of the Post:
1. Constable (General): 4684 posts
2. Constable (TSP/ Sahariya Kshetra): 402 posts
3. Constable (Driver): 304 posts
Qualification: Candidates should possess Secondary/ 8th Class/ 10th Class/ Equivalent from recognized School/ Board/ Higher Secondary with Physics & Maths/ Equivalent (10+2) from Recognized Board, LMV/ HMV Driving License for Constable Driver Posts.
Selection Process: Candidates will be selected on the basis of Written Exam, Physical test, Efficiency test & Medical test.
Application Fee: Candidates have to pay Rs.400/- for General, OBC & Out of Rajasthan, Rs. 350/- for SC/ ST candidates of Rajasthan through Net Banking/ Debit card/ Credit card/ E-Mitra Kiosk (Rs. 26/-).
How to Apply: Eligible candidates may apply through the website www.police.rajasthan.gov.in on or before 21-11-2017 till 12:00 PM.
Important dates:
Start date of Online apply: 23rd October 2017
Last Date to Apply Online: 21st November 2017 till 12:00 PM
Tentative Date for Downloading Admit card: 25th November 2017
Tentative Date for Exam First Week of December 2017

राजस्थान छात्रवृत्ति वेबसाइट 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2017 खुलेगी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने वीडिया कॉन्फ्रेंस में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृतियां एवं भुगतान की समीक्षा करते हुए बताया कि शिक्षा सत्र 2017-18 के उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए एक नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2017 तक पोर्टल खोला जायेगा।  उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्ष 2012-13 से 2014-15 तक लंबित छात्रवृत्तियों के प्रकरणों को 31 अक्टूबर, 2017 तक हर संभव निस्तारण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जो अधिकारी इसमें देरी करेगा उनको चार्जशीट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि जिस वर्ष की छात्रवृत्ति उसी वर्ष छात्र को मिले इसके लिए सभी को गम्भीरता से काम करना है। उन्होंने ओबीसी एवं ईबीसी की छात्रवृत्तियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। 
उन्होंने प्रदेश में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रमाणीकरण शिविर दो चरणों में 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर, 2017 एवं एक नवम्बर, 2017 से 31 दिसम्बर, 2017 तक। प्रथम चरण में 5 प्रकार के विशेष योग्यजनों का प्रमाणीकरण, यू.डी.कार्ड एवं निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। दूसरे चरण में सभी 21 तरह के विशेष योग्यजनों को निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जिले में पंजीकृत विशेष योग्यजनों का आनलाइन चिकित्सा विभाग को फॉरवर्ड करें। 

कांता ग्वाला जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी

NSUI की कांता ग्वाला ने इतिहास रचते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) छात्रसंघ चुनाव जीत लिया है और पहली महिला अध्यक्ष बनी है। एनएसयूआई ने एक तरफा मुकाबले में एबीवीपी के राजेन्द्र सिंह को 2458 मत से पराजित किया। कांता ग्वाला ने अकेले ही 51.38 फीसदी मत हासिल किए। हुक्माराम उपाध्यक्ष, एबी अशोक भाटी महासचिव व दिनेश विश्नोई संयुक्त महासचिव चुने गए। NSUI ने अध्यक्ष पद समेत सभी चारों पदों पर विजयश्री प्राप्त कर न केवल परचम फहराया, बल्कि ABVP के लगातार तीन साल के वर्चस्व को तोड़ अपेक्स की चारों सीटों पर कब्जा जमाया। एनएसयूआई के खेमे में खुशी की लहर है।
28 अगस्त को हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान 49.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह पिछले साल से करीब तीन प्रतिशत ज्यादा है। चुनाव में एनएसयूआई की कांता ग्वाला ने एबीवीपी के राजेंद्रसिंह को 2458 वोटों के अंतर से हराया। कांता को 4911 तथा राजेंद्रसिंह को 2453 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हुकमाराम ने 2559 मतों के मुकाबले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शौरभ व्यास को 1626 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार एनएसयूआई के ही महासचिव पद के उम्मीदवार एबी अशोक भाटी व संयुक्त महासचिव पद पर दिनेश बिश्नोई ने विजय पताका फहराई। कांता ग्वाला ने जीत के बाद एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में सभी छात्रों को धन्यवाद दिया एवं सभी को जीत के लिए तहेदिल से कोटि-कोटि बधाई दी।

पवन यादव बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पवन यादव अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2656 वोटों से एबीवीपी के संजय माचेड़ी के हराया। राजस्थान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव 28 अगस्त को हुए थे एवं चुनाव परिणाम 4 सितम्बर को जारी किये गए। पहली बार चुनाव और परिणाम के बीच 7 दिन का अंतराल दिया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम निम्न है: 

  • महाराजा कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: हर्षवर्धन सिंह राठौड़
    • उपाध्यक्ष: चंद्रप्रकाश कुमावत
    • महासचिव: राधेश्याम धाकड़
    • संयुक्त सचिव: ललित किशोर सैनी
  •  महारानी कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: नेहा यादव
    • महासचिव: संगीता
    • उपाध्यक्ष: जेबू निशा
    • सयुक्त सचिव: पूनम सावरिया
  • कॉमर्स कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: आकाश राठौर 
    • उपाध्यक्ष: रोहित मीणा
    • जनरल सेक्रेटरी: मनोज मीणा
    • ज्वॉइंट सेक्रेटरी: तन्मय जैन
  • राजस्थान कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: महेंद्र देगड़ा
    • उपाध्यक्ष: शिव प्रसाद
    • महासचिव: राहुल शर्मा
    • संयुक्त सचिव: आकाश मीणा
  • फाइव ईयर लॉ कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: विक्रम स्वामी
    • उपाध्यक्ष: हर्ष कुमार
    • महासचिव: वसुधा दीक्षित
  • लॉ कॉलेज मॉर्निंग, जयपुर
    • अध्यक्ष: भरत राज चौधरी
    • उपाध्यक्ष: अमरजीत सिंह
    • महासचिव: मानसिंह महरिया
  • लॉ कॉलेज ईवनिंग, जयपुर
    • अध्यक्ष: शशांक सिंह
    • उपाध्यक्ष: मुरारी सिंह
    • महासचिव: मुकेश कुमार
    • संयुक्त सचिव: मुकेश शर्मा
  • SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: डॉ.रवि कुमार
    • उपाध्यक्ष: डॉ.महेंद्र जोरवाल
    • संयुक्त सचिव: डॉ. मुकेश कुमार

जयपुर व टोंक जिले के लिए सेना भर्ती रैली 3 से 14 दिसम्बर तक आमेर में

जयपुर एवं टोंक जिले के युवा अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन 3 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, 2017 तक सीआईएसएफ ग्राउंड कुण्डा आमेर में किया जाएगा। सेना भर्ती रैली के निदेशक कर्नल विक्रम सिंह पठानियां ने बताया कि इस सेना भर्ती के लिए जयपुर व टाेंक जिले के उम्मीदवारों का ऑनलाईन रजिस्टे्रशन एक सितम्बर, 2017 से 15 अक्टूबर, 2017 तक होगा। यह रजिस्टे्रशन भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर करवाया जा सकता है। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश-पत्र संबंधित ई-मेल आईडी पर 17 अक्टूबर, 2017 को भेज दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश-पत्र को लेजर प्रिन्टर द्वारा ही प्रिन्ट करें, साथ ही इसे मोड़े नहीं क्योंकि इन पर अंकित बार कोड नम्बर का मशीन द्वारा रैली में प्रवेश के समय सत्यापन किया जाएगा।  

Rajasthan 10th Result 2017 www.rajresults.nic.in

www.rajresults.nic.in Rajasthan Board 10th Results 2017 on 8th June 2017: Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE), Ajmer or BOSER has declared 10th Board results Today, 8th June 2017 at 4 PM at official website of Rajasthan www.rajresults.nic.in and http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ by RBSE Ajmer.

You can Bookmark us or follow us on FACEBOOK or GOOGLE+ for more updates on Board Examination date, News and other details. 

Rajasthan 10th Results websites:



You Might Also Like: 

Rajasthan 8th Board Result 2017

Rajasthan 8th Board Result 2017:  Rajasthan 8th board result 2017 has been declared today, 8th June 2017 by RBSE, BSER Ajmer on its official website www.rajeduboard.rajasthan.gov.in. Students and parents can check results at below website links by Roll Number and even by Name.  Board of Secondary Education, Rajasthan has conducted the 8th Board exams from March 9 to 21, 2017 at various centers and DIET is nodal agency for results. Around 11 lakh students have taken the Rajasthan 8th Board exams this year.
Students are awarded grades this year instead of marks inline with CBSE and other boards to keep students motivated. Check Rajasthan 8th Board Result 2017.

BSTC Result 2017

BSTC Result 2017Rajasthan, Basic School Teachers Certificate Course (BSTC) entrance exam result 2017 have been released on June 1. More than 5,12,382 candidates had applied for the examination but approximately 4,78,818 appeared for the exam official statement by The Vice Chancellor, Prof. Kailash Saudani of BSTC. 
Candidates can check their result at official website www.bstc2017.com

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित

शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल सभागार में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा मार्च-मई, 2017 में आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा  में 80.2% प्रतिशत अंक प्राप्त कर महिला वर्ग में मुस्कान इंटोदिया ने एवं 77.2% प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुरुष वर्ग में अलताफ हुसैन ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। श्री देवनानी ने दूरभाष पर इन दोनों को व्यक्तिशः बधाई दी तथा कहा कि ऎसे ही जीवन में निरंतर पढ़ते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान को राज्य सरकार द्वारा मीरा पुरस्कार एवं अलताफ को एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत इन्हें प्रमाण पत्र एवं दोनाें को 11-11 हजार रुपये राशि का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

कक्षा 12वीं का परिणाम website : http://www.rsos.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। 

Rajasthan Board 12th Results 2017 at www.rajresults.nic.in

Rajasthan Board Of Secondary Education’s (RBSE), Ajmer Declared Results of Class 12th Science and Commerce Today, 15th May 2017 on the official website of the Board. The exam had been held between in March 2017.  The result is declared on the official website of RBSE – http://rajresults.nic.in/ . 
According to the Rajasthan Board, the overall passing percentage in the state stood at 90.36% for Science while 90.88% for commerce students.

Check Rajasthan 12th Results 2017: http://rajresults.nic.in/

Check RBSE Results Statistics Merit List at: http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/statistics2017.HTM

Kalpit Veerval from Udaipur tops JEE Mains with 100% Score

Kalpit Veerwal from Udaipur, Rajasthan, has topped the Joint Entrance Examination Main 2017 scoring full marks. He topped in the general as well as Scheduled Caste (SC) category. He is the first student to score 360 out of 360. A student of MDS senior secondary school in Udaipur, Kalpit is now awaiting his Class 12 exam results. But his eyes are already set on the next target: the JEE (Advanced) examination for IITs on May 21. The results were declared on 27th April 2017. Click for JEE-Main Result 2017
Veerwal’s father works as a compounder at Udaipur’s Maharana Bhupal Government Hospital and his mother is a teacher at a government school. He has an older sibling who is studying at the All India Institute of Medical Sciences in Delhi. Over 10.2 lakh students had appeared for the exam at 1,781 centres across the country. The examination was held on 2 April (offline) and 8 and 9 April (online). Candidates clearing the JEE-Main will be eligible to appear in the JEE-Advanced exam, 2017. The JEE is conducted for admission to B.Tech, BE and B.Arch programmes offered at IITs, NITs, IIITs and other government-approved engineering institutes.

Rajasthan Police Constable Recruitment 2017 Notification, Apply Online

Rajasthan Police 5467 Constable Recruitment 2017 Notification, Date, Old Papers, Apply Online www.exampolice.rajasthan.gov.in: Rajasthan Police (Govt. of Rajasthan), Jaipur as per Budget 2017-18 announcement is all set to issue Recruitment Notification / Advertisement for 5467 Jobs of Police Constables as per media source (Official Notification is yet to be issued).
Job Post: Police Constable General Duty(GD) in various units and battalion
Total Post: 5467 Post (approx)
Age Limit:  18-23 Years, Age relaxation as per norms.
How to Apply: Eligible candidates should wait for official Notification which will be issued in coming days at official Rajasthan Police website http://www.exampolice.rajasthan.gov.in/

स्कूल व्याख्याता भर्ती की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही पदस्थापन - शिक्षा राज्यमंत्री

जयपुर, 23 मार्च। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को विधानसभा में स्कूल व्याख्याता भर्ती के विषय पर कार्मिक विभाग की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही काउन्सलिंग कर पदस्थापन किया जाएगा। सरकार स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए संवेदनशील है।  श्री देवनानी ने विधानसभा में इस सम्बन्ध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि कुल स्कूल व्याख्याताओं के 47 हजार 328 पद स्वीकृत है, जिसमें से 16 हजार 842 पद खाली है। जिसके आधार पर सरकार वर्ष 2015 में 13 हजार 98 पदों को विज्ञापित किया गया था। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर, 2015 को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता भर्ती की परीक्षा करवाई गई और 2016 में परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि इन सब खाली पदों में 50 प्रतिशत डीपीसी द्वारा व 50 प्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा भरे जाते हैं। 
शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा से वर्ष 2016-17 की डीपीसी करवा दी गई थी एवं वर्ष 2017-18 की भी डीपीसी तुरन्त अप्रेल, 2017 में करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2016 के परीक्षा परिणाम के आते ही राज्य सरकार ने तुरन्त नियुक्तियां देनी शुरू की थी जिसमें 1 हजार 150 व्याख्याताओं की नियुक्ति दे दी थी, परन्तु इसी दौरान प्रश्न पत्र के विवाद को लेकर परीक्षार्थी न्यायालय में गए व उच्च न्यायालय स्थगन देने के कारण ये नियुक्तियां रुकी हुई हैं। 8 फरवरी, 2017 को उच्च न्यायालय ने स्थगन/याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने बताया कि हमने उससे पहले और विषयों की काउन्सलिंग करवा दी थी, लेकिन इसी दौरान इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय का अन्तरिम आदेश हो गया है। राज्य सरकार सारी परिस्थितियों का कार्मिक विभाग से परीक्षण करवा रही है। विभाग से रिपोर्ट आने के बाद काउन्सलिंग कर जल्द से जल्द पदस्थापन की कार्यवाही की जाएगी।

91780 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार

राज्य सरकार द्वारा इस बार 91 हजार 780 बालिकाओं को 1 फरवरी 2017 (बसंत पंचमी) पर जिला स्तर एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजित किये जाने वाले समारोहो में गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। गत दो वर्षों की तुलना में इस बार दुगनी से भी अधिक संख्या में बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार मिलेगा।   शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में गार्गी पुरस्कार से दुगनी से भी ज्यादा बालिकाओं ने 75 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त कर अपने आप में एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि यह इस बात का प्रमाण है कि बालिका शिक्षा के अंतंर्गत प्रदेश में सभी स्तरों पर गुणवत्ता में वृद्धि हुई है। प्रो. देवनानी ने बताया कि इस बार राज्य भर में गार्गी पुरस्कार से पिछले वर्ष की तुलना में 22 हजार 902 अधिक बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार के लिए योग्यता अर्जित की है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस बार 91 हजार 780 बालिकाओं को 34.35 करोड रुपये की राशि का पुरस्कार जिला स्तर एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजित समारोहो में प्रदान किये जायेगे। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि गार्गी पुरस्कार के अन्तर्गत जिन बालिकाओं ने माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त किये है, उन्हें राशि एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से बंसत पंचमी पर किया जायेगा। उन्होने बताया कि  सतर्् 2015-16 से यह समारोह पहली बार पंचायत समिति स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। उल्लेखनीय है कि गार्गी पुरस्कार के अन्तर्गत वर्ष 2015 -16 में 68 हजार 878  बालिकाओं को 26.52 करोड रुपये की राशि का वितरण किया गया था। गार्गी पुरस्कार के अन्तर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्हें पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाता है।

राजस्थान में वर्ष 2017 की छुट्टियां | Rajasthan Holidays 2017

राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कलैण्डर वर्ष 2017 के दौरान 29 सार्वजनिक तथा 21 ऎच्छिक अवकाश घोषित किये हैं। प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग श्री पवन कुमार गोयल से प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्न छुट्टियां है।

  1. गुरुवार पांच जनवरी, 2017 का गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती, 
  2. गुरुवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 
  3. शुक्रवार 24 फरवरी महाशिवरात्रि, 
  4. रविवार 12 मार्च होलिका दहन, 
  5. सोमवार 13 मार्च धूलण्डी, 
  6. बुधवार 29 मार्च चेटीचण्ड, 
  7. मंगलवार 4 अप्रेल श्री रामनवमी, 
  8. रविवार 9 अप्रेल श्री महावीर जयन्ती, 
  9. शुक्रवार 14 अप्रेल गुडफ्राइडे, 
  10. शुक्रवार 14 अप्रेल डॉ. अम्बेडकर जयन्ती, 
  11. रविवार 28 मई महाराणा प्रताप जयन्ती, 
  12. सोमवार 26 जून ईदुलफितर, 
  13. सोमवार 7 अगस्त रक्षाबंधन, 
  14. मंगलवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 
  15. मंगलवार 15 अगस्त जन्माष्टमी, 
  16. गुरुवार 31 अगस्त रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी, 
  17. शनिवार 2 सितम्बर ईदुलजुहा, 
  18. गुरुवार 21 सितम्बर नवरात्र स्थापन, 
  19. गुरुवार 28 सितम्बर दुर्गाष्टमी, 
  20. शनिवार 30 सितम्बर विजयदशमी, 
  21. रविवार एक अक्टूबर मोहर्रम (ताजिया), 
  22. सोमवार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयन्ती, 
  23. गुरुवार 19 अक्टूबर दीपावली, 
  24. शुक्रवार 20 अक्टूबर गोवर्धन पूजा, 
  25. शनिवार 21 अक्टूबर भैया दोज, 
  26. शनिवार 4 नवम्बर गुरुनानक जयन्ती, 
  27. शनिवार 2 दिसम्बर बारावफात, 
  28. सोमवार 25 दिसम्बर क्रिसमस डे
  29. सोमवार 25 दिसम्बर, 2017 को गुरुगोबिन्द सिंह जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 
ऎच्छिक अवकाश 2017: 

  1. रविवार एक जनवरी, 2017 को क्रिसमस नव वर्ष दिवस, 
  2. शुक्रवार 3 फरवरी देवनारायण जयन्ती, 
  3. गुरुवार 9 फरवरी विश्वकर्मा जयन्ती, 
  4. शुक्रवार 10 फरवरी स्वामी रामचरण जयन्ती, 
  5. शुक्रवार 10 फरवरी गुरु रविदास जयन्ती, 
  6. सोमवार 13 फरवरी गाडगे महाराज जयन्ती, 
  7. मंगलवार 21 फरवरी महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती, 
  8. गुरुवार 13 अप्रेल वैशाखी, 
  9. 23 अप्रेल सैन जयन्ती, 
  10. शुक्रवार 28 अप्रेल परशुराम जयन्ती, 
  11. बुधवार 10 मई बुद्ध पूर्णिमा, 
  12. शुक्रवार 12 मई शब-ए-बारात, 
  13. शुक्रवार 23 जून जुमातुलविदा, 
  14. रविवार 9 जुलाई गुरु पूर्णिमा, 
  15. सोमवार 14 अगस्त थदडी, 
  16. शुक्रवार 25 अगस्त गणेश चतुर्थी, 
  17. शनिवार 26 अगस्त संवत्सरी, 
  18. मंगलवार 5 सितम्बर अनन्त चतुर्दशी, 
  19. 29 सितम्बर महानवमी, 
  20. रविवार 8 अक्टूबर करवा चौथ 
  21. मंगलवार 12 दिसम्बर, 2017 को पाश्र्वनाथ जयन्ती का ऎच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।

Aniket Choudhary wins Ek Bharat Shreshtha Bharat contest

Aniket Choudhary, a youngster from Udaipur has won the contest for suggesting best ideas for Narendra Modi's pet 'Ek Bharat Shreshtha Bharat' project that aims at cultural connect between states. Choudhary is alumni of CTAE, Udaipur and working as a Prime Minister Rural Development Fellow in Jammu & Kashmir for the last two years suggested introduction of new chapters from Class 5 in schools highlighting cultural aspects of other states and storytelling competitions about leaders of other states.  "Ek Bharat Shreshtha Bharat" contest was organized on MyGov, Government of India’s citizen-engagement platform, from 5th November 2015 to 25th December 2015. Citizens were invited to submit their ideas and suggestions on structuring the programme so as to encapsulate its true spirit in all its various dimensions and capture the diversity that characterises India. Aniket Choudhary from Jammu and Kashmir was adjudged the winner while Shashi Kumar Kulkarni from Pune and Tushar Khatri from New Delhi were adjudged second and third respectively. Aniket Choudhary was awarded with Rs. 1 Lakh cash prize and certificate on 6th August by PM Narendra Modi.
Aniket Choudhary is born in Udaipur (Rajasthan) and working as Fellow under Prime Minister’s Rural Development Fellows (PMRDFs) in Budgam, Jammu & Kashmir. He completed his B.E. in Mechanical Engineering, from College of Technology and Engineering (CTAE), Udaipur and later PGDM from Indian Institute of Management (IIM), Raipur.

Teacher Grade-II 6468 Jobs in RPSC, Ajmer (Rajasthan)

Rajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer as per Recruitment Advt. No. 03/2016-17 invites ONLINE application for the following  posts of  Sr. Teachers Research Assistant in  Rajasthan Government:
Job Post: Sr. Teacher Grade-II
Total Post: 6468 posts (Hindi-1269, English-626, Math-442, Science-248, Social Science - 1531, Sanskrit-2295, Urdu-39, Punjabi-18)
Pay Scale : Rs. 9300-34800 grade pay Rs. 4200/-
Age : 18-35 years as on 01/01/2017
How to Apply: Eligible and interested candidates should go through detail notification and apply Online at RPSC website from 25th July to 31st August 2016
For Online Apply visit: http://rpsc.rajasthan.gov.in