Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

डॉ. दिगंबर सिंह का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने आज सुबह इटरनल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डॉ सिंह के निधन की खबर के बाद से भरतपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीग कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने डॉ. दिगंबरसिंह के निधन पर दुख जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिगंबर सिंह के निधन पर शोक जताया है। 66 वर्षीय दिगंबर सिंह का शव अस्पताल से भरतपुर ले जाया जाएगा, जहां शाम 4 बजे अंत्येष्टि होगी।
भारतीय जनता पार्टी को पिछले तीन महीनों में यह एक और बड़ा धक्का लगा है, जब पार्टी के पांच बड़े नेताओं का निधन हो गया है। इससे पहले अजमेर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट, अलवर सांसद चांदनाथ, मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शंभू दयाल बडगूजर का निधन हो गया था। दिगंबर सिंह के निधन से पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।

भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों, प्रियजनों को इस मुश्किल घड़ी में साहस प्रदान करें। 

किशनगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री जयंत सिन्हा ने आज, 11 अक्टूबर 2017 को अजमेर जिले में किशनगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे । उल्लेखनीय है कि किशनगढ़ एयरपोर्ट की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2013 में की थी। उसके बाद आज यह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, जिसका मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे  उद्घाटन करेंगी। किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का काम राज्य सरकार और एयरपोर्ट निर्माण का काम भारत सरकार के द्वारा किया गया है। इस एयरपोर्ट के बनने से सीधे अजमेर से दिल्ली और दिल्ली से सीधे अजमेर का हवाई सफर आसान और सुलभ हो जाएगा। 
किशनगढ़ एयरपोर्ट आधुनिक एवं कम लागत में तैयार एयरपोर्ट है, जिस पर देश के दूसरे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता 150 यात्रियों की है। इसमें एलईडी लाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम, केन्द्रीयकृत पेयजल सुविधा, पैसेंजर लिफ्ट, रेस्टोरेन्ट आदि सुविधाओं के साथ 6 चैक-इन काउंटर स्थापित किए गए हैं। फोर-लेन की सड़क टर्मिनल बिल्डिंग को सीधे एन.एच.-8 से जोड़ेगी। अजमेर जिले में धार्मिक स्थली पुष्कर एवं ख्वाजा साहब की दरगाह के कारण देशी और विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा किशनगढ़ एक बहुत बड़ा मार्बल हब बन चुका है। किशनगढ़ के नए एयरपोर्ट के बाद अजमेर शहर अब महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। 

राजस्थान छात्रवृत्ति वेबसाइट 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2017 खुलेगी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने वीडिया कॉन्फ्रेंस में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृतियां एवं भुगतान की समीक्षा करते हुए बताया कि शिक्षा सत्र 2017-18 के उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए एक नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2017 तक पोर्टल खोला जायेगा।  उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्ष 2012-13 से 2014-15 तक लंबित छात्रवृत्तियों के प्रकरणों को 31 अक्टूबर, 2017 तक हर संभव निस्तारण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जो अधिकारी इसमें देरी करेगा उनको चार्जशीट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि जिस वर्ष की छात्रवृत्ति उसी वर्ष छात्र को मिले इसके लिए सभी को गम्भीरता से काम करना है। उन्होंने ओबीसी एवं ईबीसी की छात्रवृत्तियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। 
उन्होंने प्रदेश में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रमाणीकरण शिविर दो चरणों में 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर, 2017 एवं एक नवम्बर, 2017 से 31 दिसम्बर, 2017 तक। प्रथम चरण में 5 प्रकार के विशेष योग्यजनों का प्रमाणीकरण, यू.डी.कार्ड एवं निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। दूसरे चरण में सभी 21 तरह के विशेष योग्यजनों को निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जिले में पंजीकृत विशेष योग्यजनों का आनलाइन चिकित्सा विभाग को फॉरवर्ड करें। 

राजस्थान विधानसभा सत्र 23 अक्टूबर 2017 से

जयपुर, 25 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने एक आज्ञा जारी कर चौदहवीं राजस्थान विधानसभा का नवम सत्र सोमवार 23 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे से आहूत किया है ।           
इस संबंध में राजस्थान विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना प्रकाशित करवा दी गयी है।

शहीद गणपत राम कड़वासरा को नमन

राजस्थान में ओसियां तहसील के खुडियाला गाँव के वीर सपूत गणपत राम कड़वासरा (Ganpat Ram Kadwasra)  मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। शहीद गणपत राम का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। उनकी शहादत को शत शत नमन।

ओसियां के इस वीर सपूत शहीद श्री गणपत राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिनांक 26.09.2017 को सुबह 11 बजे पैतृक गाँव खुडियाला (ओसियां) में किया जायेगा।

मंत्रिमंडल ने BSNL से अलग कम्‍पनी बनाने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के मोबाइल टॉवर संसाधनों को बीएसएनएल की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली एक अलग कम्‍पनी में सम्मिलित करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से बीएसएनएल एक अलग सहायक कंपनी बनाकर अपनी दूर-संचार टावर और संरचना तैयार करने के लिए अधिकृत हो गया है। देश में लगभग 4,42,000 मोबाइल टावर हैं, जिसमें से 66,000 से भी अधिक मोबाइल टावर बीएसएनएल के हैं। बीएसएनएल की एक स्‍वतंत्र, समर्पित टावर कंपनी की केंद्रित पहुंच से बाहरी किराए में वृद्धि होने के साथ-साथ नई कम्‍पनी के लिए अधिक धन अर्जित होगा।
दूरसंचार टावर उद्योग बुनियादी सुविधा की हिस्‍सेदारी के लिए संभावना से लाभ प्राप्‍त करने हेतु एक स्‍वतंत्र व्‍यवसाय के रूप में उभरा है। व्‍यवसाय का यह प्रारूप, ऊंची अर्थव्‍यवस्‍था तक पहुंचने की जरूरत और मोबाइल सेवा प्रदान करने में पूंजीगत निवेश में कमी लाने की सोच से उत्‍पन्‍न हुआ है। दूरसंचार विभाग की नीति सकारात्‍मक सुविधा की हिस्‍सेदारी की अनुमति देती है, जैसे – टावर संरचना, डीज़ल जनरेटर सेट, बैट्री यूनिट, पावर इन्‍टरफेस यूनिट, एयर कंडीशन आदि, जिससे दूरसंचार और संरचना उद्योग के विकास में आसानी हुई है। एक टावर और संरचना कंपनी अनिवार्य रूप से सकारात्‍मक अवसंरचना संसाधन की स्‍वामी होती है और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को पट्टे पर उपलब्‍ध कराती है ताकि वे बार-बार के निवेश से बचें और संचालन तथा रखरखाव की लागत पर अधिक धन लाभ प्राप्‍त कर सकें तथा उनका मुनाफा बढ़े।
 बीएसएनएल और एमटीएनएल के मॉडल के अलावा, जिसमें सेवा प्रदाता अपनी सकारात्‍मक अवसंरचना के भी स्‍वामी होते है, दूरसंचार टावर उद्योग में तीन भिन्‍न व्‍यवसाय प्रारूप होते है:- ऐसी कंपनियां जो सेवा प्रदाताओं के टावर संसाधन पोर्टफोलियो को सहायक कंपनियों में शामिल करके तैयार हुई हैं, सेवा प्रदाताओं द्वारा संयुक्‍त रूप से स्‍वतंत्र संयुक्‍त उपक्रम के रूप में स्‍थापित कंपनियां और ऐसी कंपनियां जो विशेष सेवा प्रदाताओं द्वारा आगे लाई गई है किन्‍तु टावर कंपनी के लिए एक प्रमुख किराएदार होने के कारण प्रोमोटर के साथ स्‍वतंत्र कारोबार के रूप में स्‍थापित हुई है।

केंद्रीय कर्मचारियों का DA 1% बढ़ा

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5 प्रतिशत कर दिया है, इसका फायदा करीब 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगी लोगों को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नई दर 1 जुलाई से लागू होगी। कैबिनेट की बैठक में एक संशोधन बिल को भी मंजूरी दी गई, जिसके तहत औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए कर-मुक्त ग्रैच्युटी को 20 लाख रुपये करने का प्रावधान है। कर मुक्त ग्रैच्युटी की मौजूदा ऊपरी सीमा 10 लाख रुपये है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, प्रदान करना है।

कांता ग्वाला जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी

NSUI की कांता ग्वाला ने इतिहास रचते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) छात्रसंघ चुनाव जीत लिया है और पहली महिला अध्यक्ष बनी है। एनएसयूआई ने एक तरफा मुकाबले में एबीवीपी के राजेन्द्र सिंह को 2458 मत से पराजित किया। कांता ग्वाला ने अकेले ही 51.38 फीसदी मत हासिल किए। हुक्माराम उपाध्यक्ष, एबी अशोक भाटी महासचिव व दिनेश विश्नोई संयुक्त महासचिव चुने गए। NSUI ने अध्यक्ष पद समेत सभी चारों पदों पर विजयश्री प्राप्त कर न केवल परचम फहराया, बल्कि ABVP के लगातार तीन साल के वर्चस्व को तोड़ अपेक्स की चारों सीटों पर कब्जा जमाया। एनएसयूआई के खेमे में खुशी की लहर है।
28 अगस्त को हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान 49.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह पिछले साल से करीब तीन प्रतिशत ज्यादा है। चुनाव में एनएसयूआई की कांता ग्वाला ने एबीवीपी के राजेंद्रसिंह को 2458 वोटों के अंतर से हराया। कांता को 4911 तथा राजेंद्रसिंह को 2453 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हुकमाराम ने 2559 मतों के मुकाबले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शौरभ व्यास को 1626 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार एनएसयूआई के ही महासचिव पद के उम्मीदवार एबी अशोक भाटी व संयुक्त महासचिव पद पर दिनेश बिश्नोई ने विजय पताका फहराई। कांता ग्वाला ने जीत के बाद एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में सभी छात्रों को धन्यवाद दिया एवं सभी को जीत के लिए तहेदिल से कोटि-कोटि बधाई दी।

पवन यादव बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पवन यादव अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2656 वोटों से एबीवीपी के संजय माचेड़ी के हराया। राजस्थान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव 28 अगस्त को हुए थे एवं चुनाव परिणाम 4 सितम्बर को जारी किये गए। पहली बार चुनाव और परिणाम के बीच 7 दिन का अंतराल दिया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम निम्न है: 

  • महाराजा कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: हर्षवर्धन सिंह राठौड़
    • उपाध्यक्ष: चंद्रप्रकाश कुमावत
    • महासचिव: राधेश्याम धाकड़
    • संयुक्त सचिव: ललित किशोर सैनी
  •  महारानी कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: नेहा यादव
    • महासचिव: संगीता
    • उपाध्यक्ष: जेबू निशा
    • सयुक्त सचिव: पूनम सावरिया
  • कॉमर्स कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: आकाश राठौर 
    • उपाध्यक्ष: रोहित मीणा
    • जनरल सेक्रेटरी: मनोज मीणा
    • ज्वॉइंट सेक्रेटरी: तन्मय जैन
  • राजस्थान कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: महेंद्र देगड़ा
    • उपाध्यक्ष: शिव प्रसाद
    • महासचिव: राहुल शर्मा
    • संयुक्त सचिव: आकाश मीणा
  • फाइव ईयर लॉ कॉलेज, जयपुर
    • अध्यक्ष: विक्रम स्वामी
    • उपाध्यक्ष: हर्ष कुमार
    • महासचिव: वसुधा दीक्षित
  • लॉ कॉलेज मॉर्निंग, जयपुर
    • अध्यक्ष: भरत राज चौधरी
    • उपाध्यक्ष: अमरजीत सिंह
    • महासचिव: मानसिंह महरिया
  • लॉ कॉलेज ईवनिंग, जयपुर
    • अध्यक्ष: शशांक सिंह
    • उपाध्यक्ष: मुरारी सिंह
    • महासचिव: मुकेश कुमार
    • संयुक्त सचिव: मुकेश शर्मा
  • SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर 
    • अध्यक्ष: डॉ.रवि कुमार
    • उपाध्यक्ष: डॉ.महेंद्र जोरवाल
    • संयुक्त सचिव: डॉ. मुकेश कुमार

गजेंद्र सिंह शेखावत बने कृषि राज्य मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 सितम्बर 2016 को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। 3 साल के कार्यकाल में मोदी का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है। मोदी कैबिनेट में राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं। 
जैसलमेर में जन्मे गजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्र राजनीति से अपना राजनीति कॅरियर शुरू किया। वे जोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा में भाजपा सांसद हैं। 

कमांडो सोहन सिंह को इलाज के मेदान्ता हाॅस्पिटल भेजा

कुख्यात अपराधी आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान गम्भीर रूप से घायल हुए कमांडो सोहन सिंह को मुख्यमंत्री राजे की पहल पर बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को जयपुर से एयर एम्बुलेंस द्वारा गुड़गांव के मेदांता हाॅस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों की सलाह पर सोहन सिंह को तत्काल बेहतर उपचार के लिए गुरूग्राम भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद श्री सोहन सिंह को एयर एम्बुलेंस से मेदान्ता हाॅस्पिटल के लिए रवाना किया गया। एयर एम्बुलेंस में सवाई मानसिंह अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. धनंजय अग्रवाल भी साथ गए हैं, जो यहां भी कमाण्डो श्री सोहन सिंह का लगातार उपचार कर रहे थे। 
पुलिस आयुक्त श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि श्री सोहन सिंह एनकाउंटर में गम्भीर घायल हो गए थे। उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी सर्जरी सहित अन्य उपचार किया गया। आगे के उपचार के लिए उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। उनका मेडिकल रिकाॅर्ड पहले ही मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है, जिसके अनुसार वहां उपचार की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से पूरी राजस्थान पुलिस का हौसला बढ़ा है। 

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के लिए आॅनलाइन आवेदन शुरू

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत देवस्थान विभाग की ओर से इस बार 10 स्थानों पर हवाई यात्रा एवं 13 स्थानों पर रेल यात्रा के लिए 31 जुलाई, 2017 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। देवस्थान आयुक्त श्री जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए राजस्थान के मूल निवासी जो आयकरदाता नहीं हैं, तथा पूर्व में जिन्होंने इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, आवेदन के पात्र होंगे। आवेदक का शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसमें सरकार या स्थानीय निकाय से सेवानिवृत कर्मचारी, अधिकारी व उनके जीवन साथी यात्रा के पात्र नहीं होंगे। एक जुलाई 2017 को 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति रेल यात्रा हेतु एवं 65 वर्ष एवं अधिक आयु के व्यक्ति हवाई जहाज से यात्रा के पात्र होंगे।  रेल यात्रा में 15 हजार यात्रियों को लाभ मिल सकेगा जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन के साथ सहयोगी को यात्रा का लाभ दिया जायेगा। लेकिन पति-पत्नी के साथ यात्रा करने पर सहयोगी की अनुमति नहीं होगी। यात्रा में वरिष्ठजन सहायकों में रेल यात्रा हेतु पुरुष सहायक 21 से 45 वर्ष के मध्य तथा महिला सहायक 30 से 45 वर्ष के मध्य आयु का होना चाहिए। आवेदन के वक्त ही वरिष्ठ नागरिक को अपने साथ जीवन साथी अथवा सहायक होने की सूचना देनी आवश्यक होगी। 
आवेदन की प्रक्रिया : अतिरिक्त आयुक्त श्री अशोक कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत केवल आॅनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। आवेदन वेबसाइट http://devasthan.rajasthan.gov.in/Schemes.asp से प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदक व सहायक दोनों के पास भामाशाह अथवा आधार कार्ड होना जरूरी होगा। आवेदन में अपनी पसंद के तीन तीर्थ स्थल वरीयता क्रम में अंकित करने होंगे। आवेदन से पूर्व आवेदक को भामाशाह कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी जिससे फोटो व दस्तावेज अपलोड व अन्य विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
रेल यात्रा के लिए तीर्थ स्थल: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत रेल द्वारा यात्रा के लिए वैष्णोदेवी, अमृतसर, गया-बोधगया- काशी-सारनाथ, सम्मेदशिखर, बिहार शरीफ-नालन्दा-राजगीर, जगन्नाथपुरी, द्वारकापुरी, शिरडी, गोवा, तिरूपति, रामेश्वरम, पटना साहिब तथा श्रवण बेलगोला तीर्थ स्थल शामिल किये गए हैं। राजस्थान में रेल यात्रा के लिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर तथा अजमेर से यात्री प्रस्थान करेंगे। 
हवाई जहाज से यात्रा स्थल: हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा के लिए रामेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, वाराणसी (काशी)-सारनाथ, बिहार शरीफ-नालन्दा-राजगीर, शिरडी, अमृतसर, सम्मेद शिखर व पटना साहिब तीर्थ स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों के निकटतम एयरपोर्ट के पश्चात् शेष यात्रा बस द्वारा करनी होगी। राजस्थान में हवाई तीर्थ यात्रा के चयनित यात्री जयपुर, जोधपुर व उदयपुर से हवाई जहाज से प्रस्थान करेंगे।

'Peacocks Don't Have Sex' Rajasthan Judge's Remark Stumps Twitter

Rajasthan high court judge Mahesh Chand Sharma said on Wednesday that a Peacocks don't have sex and it was because of this “quality“ that it was declared India's national bird. That bizarre remark came from a Rajasthan High Court judge and it kept Twitter hooked to their keyboards for hours. That comment was made by Judge Mahesh Chandra Sharma who, on Wednesday, recommended that the cow be given the status of India's national animal. In his argument, the judge compared the cow to the national bird, the peacock, and described both the species as "pious".
Elaborating on how peacock is considered holy because of its so-called celibacy, Sharma said: “Mor ka pankh bhi bhagwan Krishna ne isi liye lagaya. Sadhu-santon aur mandiron mein issi liye mor ko kaam mein liya jata hai -brahmcharya hai.(Lord Krishna wore the peacock feather for this reason.The feather is used by saints and priests and in temples because peacock is a celibate.)“. 

SBC की 5 जातियां पुनः OBC में शामिल

जयपुर, 19 मई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर पॉच एसबीसी (SBC) की जातियों को राजस्थान राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में पुनः शामिल किया है।  अधिसूचना के अनुसार बंजारा, बालदिया, लबाना, गाडिया-लोहार, गाडोलिया, गूजर, गुर्जर, राईका, रैबारी (देबासी) गडरिया (गाडरी) एवं गायरी जातियां  पुनः राजस्थान राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित की गई हैं।  
उल्लेखनीय है कि पूर्व में इन पांचों जातियों को राजस्थान विशेष पिछड़ा वर्ग  अधिनियम 2015 के अन्तर्गत विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) में सम्मिलित किया गया था।  

वैंकय्या नायडू ने लिया झालावाड़ का तीतरवासा गांव गोद लिया

भारत सरकार के आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन और सूचना और प्रसारण मंत्री एवं राजस्थान से राज्य सभा सदस्य वैंकय्या नायडू ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत झालरापाटन पंचायत समिति के ग्राम तीतरवासा को गोद लिया है। झालावाड़ जिला प्रमुख टीना कुमारी भील की अध्यक्षता में तीतरवासा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रमुख ने तीतरवासा ग्राम को केन्द्रीय मंत्री द्वारा गोद लेने को पंचायत के लोगों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि ग्रामीणों को सम्पूर्ण ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए जो सुअवसर प्राप्त हुआ है उसका उन्हें भरपूर लाभ उठाना चाहिए। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ यहां के पात्र लोगों को दिलाने तथा शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, यातायात की बेहतर सुविधाएं सभी ग्रामीणों को मिले इसके लिए सभी जनपर््रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात भी उन्होंने कही।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल मीणा ने ग्राम वासियों का आह्वान किया कि वे ग्राम को वाद रहित, स्वच्छ, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अपने ग्राम को आदर्श बनाएं और केन्द्रीय मंत्री द्वारा उक्त ग्राम को जिस सोच के साथ गोद लिया गया है उसे साकार करने में जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे ग्राम में स्वच्छता रखें, शौचालयों का उपयोग करें और मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना का भी लाभ उठाएं।  

मरू उद्यान में बनेगा गोडावण हैचिंग सेंटर

राजस्थान सरकार, भारतीय वन्यजीव संस्थान और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में गोड़ावण को विलुप्त होने से बचाने के लिए संरक्षित प्रजनन केंद्र स्थापित करेगी। राज्य के वन विभाग, केंद्र सरकार और वन्यजीव संस्थान के अधिकारियों एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की शुुुुुक्रवार को दिनभर चली कार्यशाला में इस पर सहमति बनी कि जैसलमेर में राष्ट्रीय मरू उद्यान क्षेत्र (डीएनपी) में गोडावण का हैचिंग सेंटर विकसित किया जाए। इसके पश्चात बारां जिले के सोरसण में एक ब्रीडिंग सेंटर स्थापित करने पर विचार किया जाएगा। कार्यशाला के बाद विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से मुलाकात कर उन्हें गोडावण संरक्षण योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए गोडावण की विलुप्त होती प्रजाति को बचाना बेहद जरूरी है और यह बात स्थानीय लोगों को समझाई जानी चाहिए ताकि वे इनके संरक्षण में सहभागी बन सकें।
श्रीमती राजे ने मरू उद्यान क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएनपी क्षेत्र में रसोई गैस वितरण का कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने सवाई माधोपुर अभयारण्य की तर्ज पर गोडावण के संरक्षण में स्थानीय युवाओं को स्वयंसेवक के रूप में जोड़ने की योजना लागू करने का भी सुझाव दिया। बैठक में उज्बेकिस्तान में गोडावण संरक्षण पर कार्य कर रहे विशेषज्ञ श्री कीथ स्कॉटलैण्ड तथा स्पेन के विशेषज्ञ श्री जुआन कार्लोस अलेंग्जो ने इस पक्षी के संरक्षण के लिए वहां किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रस्तावित गोडावण संरक्षण योजना में अपनी सेवाएं देने के लिए सहमति व्यक्त की।  

राजस्थान माल और सेवा कर विधेयक (GST Bill), 2017 पारित

तेलंगाना और बिहार के बाद राजस्थान बुधवार को राजस्थान में भी राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) बिल पारित हो गया।राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र के दूसरा चरण के अंतिम दिन राजस्थान माल और सेवा कर विधेयक, 2017 संशोधित रूप में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। उद्योग मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत ने विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया। विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि यह ऎतिहासिक दिन है, जब राजस्थान इस विधेयक को पारित करने के साथ देश में करों की जटिलता को समाप्त कर विकास दर को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है। श्री शेखावत ने कहा कि भारत में कर की अवधारणा प्राचीन समय से ही विद्यमान रही है। ऋग्वेद और अथर्ववेद में करों की प्रासंगिकता और सरलता उल्लेखित है और चाणक्य ने भी कहा है कि करों को जटिल नहीं होना चाहिए।
शेखावत ने कहा कि करों की जटिलता अपने आप में ही एक कर है। इसी वजह से इस विधेयक के माध्यम से करों की जटिलता को कम किया जा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को प्रगतिशील अर्थव्यवस्था में बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कई प्रकार के कर होने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था में कई अर्थव्यवस्थाएं काम कर रही थीं। साथ ही इसमें जटिलता होने से भ्रम की स्थिति भी सामने आती थी और कई विधिक समस्याएं भी थीं। ऎसे में माल और सेवा कर देश के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि माल और सेवा कर से सभी कर एक हो जाएंगे और इससे करारोपण का तरीका भी बदलेगा। श्री शेखावत ने कहा कि तेरहवें वित्त आयोग ने माल और सेवा कर लाए जाने से देश के सकल घरेलू उत्पादन में 1.7 प्रतिशत की वृद्वि का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य अनुमानों के अनुसार यह वृद्धि 4 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। 

राजस्थान में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के वेतन-भत्ते बढे

राजस्थान विधानसभा ने बुधवार को राजस्थान मंत्री वेतन (संशोधन) विधेयक, 2017, राजस्थान मंत्री वेतन (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2017 एवं राजस्थान विधानसभा (अधिकारियों तथा सदस्यों की परिलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक,  ध्वनिमत से पारित कर दिए। संसदीय कार्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने तीनों विधेयकों के सदन में प्रस्तुत किया। जहाँ राजस्थान राज्य सरकार के कर्मचारी एवं अधिकारी सातवें वेतन आयोग की पिछले 16 महीनों से बाट जो रहे हैं, इस बढ़ोतरी के लिए तीनों विधेयक को बिना किसी चर्चा के चंद मिनटों में ही ध्वनिमत से पारित कर दिया। इन पर न तो किसी विधायक ने कोई विरोध किया, न ही किसी प्रकार का सुझाव दिया।
वेतन भत्तों में हुई बढ़ोतरी के तहत सीएम का वेतन अब 35 हजार से बढ़कर 55 हजार रुपए प्रतिमाह हो गया है। स्पीकर का वेतन 33 हजार से बढ़कर 50 हजार, उपाध्यक्ष का वेतन 30 हजार से बढ़कर अब 45 हजार रुपए प्रति माह हो गया है। वहीं केबिनटे मंत्री का वेतन अब 45 हजार रुपए हो गया है, जो पहले 30 हजार रुपए था। वही राज्य मंत्री की सैलरी 27 हजार से बढ़कर 42 हजार रुपए प्रति माह हो गई है। संसदीय सचिव को अब 27 हजार की जगह 40 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। मुख्यसचेतक को 30 हजार से बढ़कर 45 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। विधायक के वेतन भत्तों में टोटल करीब 28 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं। विधायको की सैलरी अब 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपए प्रतिमाह हो गई है। साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन 15 से बढ़कर अब 25 हजार रुपए प्रति माह हो गई है। साथ ही पूर्व सीएम की सुविधाओं में भी अब इजाफा कर दिया गया है। पूर्व सीएम को आजीवन केबिनेट स्तर के मंत्री के बराबार कार, मकान औऱ स्टाफ की सुविधाएं मिलेगी। साथ ही जयपुर से बाहर जिला मुख्यालय पर भी अब कई सुविधाएं मिलेगी। विधानसभा कार्यवाही के अंतिम दिन वेतन औऱ भत्ते बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

मुख्यमंत्री ने CRPF जवान रामेश्वर लाल एवं बन्नाराम की शहादत पर संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को नक्सलियों के विरूद्ध मुठभेड़ में बलराजपुरा (श्रीगंगानगर) निवासी सीआरपीएफ के एएसआई श्री रामेश्वर लाल एवं नीमका थाना (सीकर) निवासी हैड कांस्टेबल श्री बन्नाराम की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है। 
मुख्यमंत्री ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि शहीद रामेश्वर लाल एवं शहीद बन्नाराम सहित सीआरपीएफ के सभी शहीद जवानों ने देश के लिए शहादत देकर अपने परिवार के साथ ही पूरे प्रदेश और देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। श्रीमती राजे ने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

भाजपा ने धौलपुर विधानसभा सीट 38673 वोट से जीती

धौलपुर विधानसभा के लिये हुये उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP)  की प्रत्याशी श्रीमती शोभारानी कुशवाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार श्री बनवारी लाल शर्मा को 38673 मतों से पराजित किया हैं। शोभारानी कुशवाह को कुल 91548 वोट और श्री बनवारी लाल शर्मा को 52875 वोट मिलें वहीं भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के अतिरिक्त सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। मतगणना में हुई गिनती में 952 ‘नोटा‘ वोट भी पाये गये। आज धौलपुर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) में प्रातः 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जो कि 20वें राउण्ड तक चला। श्रीमती शोभारानी कुशवाह पहले राउण्ड से उन्नीसवें राउण्ड तक लगातार अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बनवारी लाल शर्मा से बढत बना कर भारी वोटों से विजयी हुई। बीसवें राउन्ड में श्री बनवारीलाल ने बढत ली। 
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जीत पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया " अभूतपूर्व जन समर्थन के लिए #धौलपुर की जनता को मेरा कोटि कोटि साधुवाद। आओ, साथ चलें, प्रगति पथ पर आगे बढ़ें" और "यह प्रचंड जीत आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों का भी संकेत है। भाजपा 2018 में बड़े बहुमत के साथ #राजस्थान में सरकार बनायेगी।"