सौर ऊर्जा की निकासी के लिए राजस्थान में नए ग्रिड सब-स्टेशन बनाए जाएं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि राजस्थान में सौर ऊर्जा की विपुल संभावनाओं को देखते हुए यहां विकसित किए जा रहे सोलर पार्कों से सौर ऊर्जा की निकासी के लिए ग्रीन एनर्जी काॅरीडोर के अन्तर्गत नए ग्रिड सब-स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए। श्रीमती राजे ने सोमवार को नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) श्री पीयूष गोयल के साथ राज्य की ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है, इसलिए उत्पादित सौर ऊर्जा के ट्रांसमिशन के लिए ‘‘ग्रीन एनर्जी काॅरीडोर’’ के अंतर्गत राज्य में कम से कम पांच नये 765 के.वी. और 400 के.वी के सब ग्रिड स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान निकट भविष्य में सौर ऊर्जा को अन्य राज्यों को निर्यात करने की क्षमता प्राप्त कर लेगा, इसलिए उत्पादित ऊर्जा के अन्य राज्यों में ट्रांसमिशन की व्यवस्था को भी मजबूत करने की जरूरत हैै। उन्होंने कहा कि राज्य में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने में नौ से बारह माह का समय लग रहा है, जबकि उन संयत्रों से उत्पादित विद्युत की निकासी के लिए ट्रांसमिशन क्षमता विकसित होने में 18 से 30 माह लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा की निकासी के लिए ट्रांसमिशन क्षमता शीघ्रता से विकसित करने के लिए पाॅवर ग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया को निर्देश दिए जाएं। श्रीमती राजे ने ‘‘दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना’’ के अन्तर्गत 2381 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से राज्य में विद्युत वितरण कंपनियों की वित्तीय जरूरतों की पूर्ति में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य में बेहतर योगदान करने एवं राज्य में 25 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्थान सौर ऊर्जा नीति-2014 बनाई गई है। इस नीति के अन्तर्गत निवेशकों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही राज्य में भूमि अधिग्रहण को और अधिक आसान बनाया गया है और किसानों को अपनी भूमि बिना स्थानान्तरण के सीधे ही सौर ऊर्जा क्षेत्रा की निवेशक फर्मो को सब-लीज पर प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। श्रीमती राजे ने बताया कि राज्य सरकार राजस्थान सौर ऊर्जा नीति-2014 के तहत अब तक 26 हजार मेगावाट के सोलर पार्कों के लिए संयुक्त उद्यम समझौतों एवं एमओयू पर हस्ताक्षर कर चुकी है और इनमें से अब तक 14 हजार मेगावाट की परियोजनाएं स्थापित भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से आदर्श भौगोलिक परिस्थिति वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय को पहल कर एनटीपीसी जैसी बिजली कम्पनियों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे एक ओर जहां भारत सरकार द्वारा निर्धारित ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा, वहीं देश में नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन एवं खपत को भी बढ़ावा मिलेगा। श्रीमती राजे ने बैठक में राजस्थान की बिजली कंपनियों की माली हालत सुधारने, उनकी पुर्नसंरचना और सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से अतिरिक्त वित्तीय पैकेज दिलवाने का आग्रह भी किया। साथ ही ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए और अधिक केंद्रीय मदद दिलवाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव श्री सी.एस. राजन, प्रमुख वित्त सचिव श्री पी.एस मेहरा, प्रमुख ऊर्जा सचिव श्री संजय मल्होत्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Honest Rickshaw puller returns Rs 1.17 lakh found on road in Jaipur

A Rickshaw puller displayed an exemplary act of honesty as he informed the cops that he had found a bag of Rs 1.17 lakh lying on the road. 26-year-old Mohammed Aabid Qureshi earns Rs 200 to Rs 300 per day by pulling a loading rickshaw in the Walled City. Around 4 pm on Wednesday, he was returning after delivering some goods at a grocery store when he found a polybag full of money near Government Hostel circle. He decided to wait there to return it to its claimant. He prove that honesty does not depend on a person's education or status.  With the intervention of social activist Sabir Qureshi, Aabid along with his wife Ameena and infant daughter, went to the office of Janga Sriniwas Rao, commissioner of police on Thursday to return the plastic bag containing Rs 1.17 lakh.
The commissioner applauded the honesty of this man who has never attended school saying he may be poor but he is a rich man in terms of honesty. Asked if he ever thought of keeping the whole money with him, Aabid said, "Imaandaari sabse badi niyamat hai saab, Pak Quran main likha hai jiska imaan hota hai woh jannat ka haqdaar hota hai (It is written in the holy Quran that a person who is honest is entitled to go to heaven)."

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रिसर्जेंट राजस्थान का दिल्ली रोड शो कल

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे गुरूवार को नई दिल्ली में राजस्थान सरकार द्वारा कन्फैडरेषन आॅफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के सहयोग से आयोजित की जाने वाली इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वहां अग्रणी व्यवसायियों और कॉर्पोरेट प्रमुखों से मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य में निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी देगा। प्रतिनिधिमंडल में उद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, मुख्य सचिव श्री सी.एस. राजन, प्रमुख शासन सचिव उद्योग श्रीमती वीनू गुप्ता, उद्योग आयुक्त श्री अभय कुमार एवं आयुक्त बीआईपी डाॅ. समित शर्मा शामिल हांेगे। सीआईआई के महानिदेशक श्री इंद्रजीत बनर्जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य में कारोबारी माहौल में सुधार करने के लिए किए गए नीतिगत सुधारों की पहल के बाद से राजस्थान लीडर के तौर पर देखा जा रहा है। इन सुधारों ने निवेशकों को सकारात्मक संकेत दिया है। नई सौर ऊर्जा नीति, नई खनिज नीति, नई पर्यटन इकाई नीति और राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोषन स्कीम द्वारा भी निवेशकों को आकर्षक इंसेंटिव्ज पैकेज दिए जा रहे है।
कई एमओयू होने की संभावनारोड शो के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अनेक परियोजनाओं के एमओयू होने की सम्भावना है। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक श्री अजय एस श्रीराम और माइक्रोमैक्स भारत के प्रबंध निदेशक श्री राजेष अग्रवाल राजस्थान में कारोबार करने के अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त कई निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग्स भी आयोजित की जायेंगी। उल्लेखनीय है कि यह रोड शो राजस्थान को निवेष गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने और जयपुर में 19 एवं 20 नवम्बर को आयोजित होने वाली ‘रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरषिप समिट-2015‘ में निवेषकों को आमंत्रित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले जर्मनी, जापान, पुणे, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, इन्दौर, मुम्बई, बेंगलुरू और लुधियाना में आयोजित किए गए रोड शो काफी सफल रहे हैं और इन्होंने राजस्थान के प्रति अनेक निवेषकों को आकर्षित किया है।
रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरषिप समिट के बारे मेंरिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरषिप समिट 19-20 नवम्बर, 2015 को जयपुर में कन्फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है। समिट के दौरान थिमेटिक सेमिनार, कन्वेंषन, पैनल डिस्कषन, डिस्कषन फोरमस्, बी2बी व बी2जी मीटिंग्स, एग्जीबिषन पैवेलियन एवं अन्य नेटवर्किंग कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार को आषा है कि इस समिट के परिणामस्वरूप राज्य में वैश्विक निवेशकों का रूझान और निवेष के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ेगी।

Lalit K Panwar appointed RPSC Chairman

Rajasthan government appointed retired IAS officer Lalit K Panwar as New Chairman of Rajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer.  The Department of Personnel (DOP) issued the order stating that Panwar's term would begin with his joining as Chairman of the RPSC, its official said. Earlier, he was Special Secretary to the then Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot. Check official order issued by government of Rajasthan at website of Department of Personnel www.dop.rajasthan.gov.in
Rajasthan Public Service Commission (RPSC) members inlucdes 1 Chairman and 7 members from different areas. Earlier RPSC was having only three members (Surjeet Lal Meena, KR Bagaria, R D Saini) with four vacant seats while Dr. R D Saini was working as Officiating Chairman.

Duration of B.Ed Course is 2 Years from 2015-16

National Council for Teacher (NCTE), which is mandated with maintaining teacher education standards in the country, had revised its Regulations through notification of 1st December, 2014 increasing the duration of the B.Ed. programme from one year to two years from the academic session 2015-16. The syllabus of B.Ed. programme has been revised under the NCTE Regulations, 2014 and new course modules on I.C.T., Yoga Education, Gender Studies and Disability Education have been made compulsory in all the 15 teacher education programmes from 2015-16 academic session. Provision for 20 weeks of internship has been introduced for rigorous training of student teachers. With a view to improve its quality, the duration of the B.Ed. programme has been enhanced to make it a more professionalized and rigorous teacher education programme. This information was given by the Union Human Resource Development Minister, Smt. Smriti Irani in a written reply to the Rajya Sabha question.

मुख्यमंत्री ने ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सावन के पहले सोमवार को चैड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में चल रहे रूद्राभिषेक में भाग लेकर महादेव का दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति, खुशहाली व शांति की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजे हर वर्ष सावन में रूद्राभिषेक में भाग लेकर महादेव की पूजा-अर्चना करती है।
श्रीमती राजे ने ताड़केश्वर महादेव मंदिर में देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच ताड़केश्वर शिवालय में दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया तथा मंदिर परिसर में ही स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Heavy rains trigger floods in Rajasthan; 28 dead

In Rajasthan, so far 28 deaths have been reported, out of which 12 people lost their lives during past few days owing to very heavy rainfall and flood like situation in many parts of the state. Rajasthan has experienced excessive rainfall in most of its districts. Some of the districts are facing flood situation due to extremely heavy rainfall. The situation is grim particularly in districts of Jalore, Jhalawar, Baran, Sirohi, Barmer and Dungarpur. Apart from State Disaster Response Force, Police, RAC etc., at present 08 teams of NDRF are deployed for rescue and relief operations. So far more than 630 peoples have been rescued from various districts in Rajasthan. Relief materials have been distributed to the affected population.
At least 81 people have lost their lives and over 80 lakh people were affected in fresh floods due to excessive rain in Gujarat, Rajasthan, West Bengal and Odisha. In West Bengal, 48 deaths have been reported from various parts of the state. The state government has deployed 121 boats for rescue and relief operations. 

Picture of Creature Allegedly found in Jodhpur goes viral on social media

Jodhpur city of western rajasthan becomes trending on facebook on 1st August after Picture of Creature Allegedly found in Jodhpur, Rajasthan goes viral on social media website facebook. The incident reportedly  took place in Jodhpur’s Bawadi village in Rajasthan, where the villagers were digging tube well to fetch water. Much to their surprize, they found this human-like organism. According to reports from Indian media, Page Newsnation.in  and as seen in the picture, which has went viral on social media, the creature looks like human and a little bit like an reptilian with four fingers hand without thumb.

However there is no authenticity of this picture or theory behind this creature, it looks more like havoc on social media.