केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5 प्रतिशत कर दिया है, इसका फायदा करीब 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगी लोगों को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नई दर 1 जुलाई से लागू होगी। कैबिनेट की बैठक में एक संशोधन बिल को भी मंजूरी दी गई, जिसके तहत औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए कर-मुक्त ग्रैच्युटी को 20 लाख रुपये करने का प्रावधान है। कर मुक्त ग्रैच्युटी की मौजूदा ऊपरी सीमा 10 लाख रुपये है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, प्रदान करना है।
राजस्थान के अन्य शहरों में फैला सीकर किसान आंदोलन
Tuesday, September 12, 2017India News, People, Politics, Rajasthan News, Shekhawati News, Sikar News, राजस्थान समाचारNo comments
राजस्थान के सीकर में हजारों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली किसान राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम के नेतृत्व में चल रहे महापड़ाव की गूंज अब राजस्थान के दूसरे जिलों में सुनाई देनी लगी है। वहां के किसान और किसान संगठन भी किसानों की इन मांगों के पूरे नहीं होने पर गुस्से में है। वे आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। कुछ महीने पहले भी सरकार की ओर से बढ़ाई बिजली दरों को लेकर भी पूरे प्रदेश में इसी तरह के किसान आंदोलन चले थे। तब सरकार ने घबराकर किसानों की बिजली दरें वापस ली। अब फिर से वैसा ही आंदोलन फिर से शुरु हुआ है। सीकर से शुरू हुआ यह आंदोलन अब धीरे धीरे राजस्थान के 14 ज़िलों में फैल गया है। सीकर में रोज़ सभाएं हो रही हैं, रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहा है। दस सितंबर को ज़िले के प्रभारी मंत्री से सीकर सक्रिट हाउट में बातचीत हुई मगर असफल रही। उसके बाद किसानों ने चक्का जाम का फैसला किया।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में हो रहे किसान आंदोलन की अगुवाई पूर्व विधायक अमराराम और पेमाराम कर रहे हैं। निर्दलिय विधायक हनुमान बेनीवाल एवं राजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। श्रीगंगानगर में आंदोलन कर रहे किसानों को सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव ने संबोधित किया,उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इस देश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है । बीकानेर,चूरू,झुंझुनूं जिलों में भी भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने महापड़ाव डाल रखा है । इस आंदोलन की सबसे खास बात यह है कि बीजेपी के समर्थक माने जाने वाले छोटे व्यापारियों का भी समर्थन किसानों को मिल रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उन्हें 3 रुपए किलो प्याज खरीदकर बाजार में ग्राहकों को 30 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। उन्हें इस वजह से फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। फसल की सही कीमत नहीं मिलने की वजह से किसान बैंकों और स्थानीय साहूकारों से लिए गए कर्ज को लौटाने में असमर्थ हैं।
किसानों की यह भी मांग है कि मोदी सरकार स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करे, जिसमें यह कहा गया था कि किसानों को फसल उत्पादन की लागत पर 50 फीसदी का लाभ मिलना चाहिए और हाल के दिनों में जो पशु बिक्री के लिए कानून बनाए गए हैं उनमें संसोधन किया जाए। पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में इस समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा भी किया था। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनीती हुई है। चुनावी साल में राजस्थान में रोजगार एवं सरकारी नौकरी के मुद्दे पर विरोध झेल रही वसुंधरा सरकार के लिए किसान एक नई परीक्षा है।
कांता ग्वाला जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी
Tuesday, September 05, 2017Campus News, Hindi, Jodhpur News, People, Politics, Rajasthan News, राजस्थान समाचारNo comments
NSUI की कांता ग्वाला ने इतिहास रचते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) छात्रसंघ चुनाव जीत लिया है और पहली महिला अध्यक्ष बनी है। एनएसयूआई ने एक तरफा मुकाबले में एबीवीपी के राजेन्द्र सिंह को 2458 मत से पराजित किया। कांता ग्वाला ने अकेले ही 51.38 फीसदी मत हासिल किए। हुक्माराम उपाध्यक्ष, एबी अशोक भाटी महासचिव व दिनेश विश्नोई संयुक्त महासचिव चुने गए। NSUI ने अध्यक्ष पद समेत सभी चारों पदों पर विजयश्री प्राप्त कर न केवल परचम फहराया, बल्कि ABVP के लगातार तीन साल के वर्चस्व को तोड़ अपेक्स की चारों सीटों पर कब्जा जमाया। एनएसयूआई के खेमे में खुशी की लहर है।
28 अगस्त को हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान 49.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह पिछले साल से करीब तीन प्रतिशत ज्यादा है। चुनाव में एनएसयूआई की कांता ग्वाला ने एबीवीपी के राजेंद्रसिंह को 2458 वोटों के अंतर से हराया। कांता को 4911 तथा राजेंद्रसिंह को 2453 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हुकमाराम ने 2559 मतों के मुकाबले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शौरभ व्यास को 1626 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार एनएसयूआई के ही महासचिव पद के उम्मीदवार एबी अशोक भाटी व संयुक्त महासचिव पद पर दिनेश बिश्नोई ने विजय पताका फहराई। कांता ग्वाला ने जीत के बाद एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में सभी छात्रों को धन्यवाद दिया एवं सभी को जीत के लिए तहेदिल से कोटि-कोटि बधाई दी।
पवन यादव बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष
Tuesday, September 05, 2017Campus News, Hindi, Jaipur News, People, Politics, Rajasthan News, राजस्थान समाचारNo comments
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पवन यादव अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2656 वोटों से एबीवीपी के संजय माचेड़ी के हराया। राजस्थान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव 28 अगस्त को हुए थे एवं चुनाव परिणाम 4 सितम्बर को जारी किये गए। पहली बार चुनाव और परिणाम के बीच 7 दिन का अंतराल दिया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम निम्न है:
- महाराजा कॉलेज, जयपुर
- अध्यक्ष: हर्षवर्धन सिंह राठौड़
- उपाध्यक्ष: चंद्रप्रकाश कुमावत
- महासचिव: राधेश्याम धाकड़
- संयुक्त सचिव: ललित किशोर सैनी
- महारानी कॉलेज, जयपुर
- अध्यक्ष: नेहा यादव
- महासचिव: संगीता
- उपाध्यक्ष: जेबू निशा
- सयुक्त सचिव: पूनम सावरिया
- कॉमर्स कॉलेज, जयपुर
- अध्यक्ष: आकाश राठौर
- उपाध्यक्ष: रोहित मीणा
- जनरल सेक्रेटरी: मनोज मीणा
- ज्वॉइंट सेक्रेटरी: तन्मय जैन
- राजस्थान कॉलेज, जयपुर
- अध्यक्ष: महेंद्र देगड़ा
- उपाध्यक्ष: शिव प्रसाद
- महासचिव: राहुल शर्मा
- संयुक्त सचिव: आकाश मीणा
- फाइव ईयर लॉ कॉलेज, जयपुर
- अध्यक्ष: विक्रम स्वामी
- उपाध्यक्ष: हर्ष कुमार
- महासचिव: वसुधा दीक्षित
- लॉ कॉलेज मॉर्निंग, जयपुर
- अध्यक्ष: भरत राज चौधरी
- उपाध्यक्ष: अमरजीत सिंह
- महासचिव: मानसिंह महरिया
- लॉ कॉलेज ईवनिंग, जयपुर
- अध्यक्ष: शशांक सिंह
- उपाध्यक्ष: मुरारी सिंह
- महासचिव: मुकेश कुमार
- संयुक्त सचिव: मुकेश शर्मा
- SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर
- अध्यक्ष: डॉ.रवि कुमार
- उपाध्यक्ष: डॉ.महेंद्र जोरवाल
- संयुक्त सचिव: डॉ. मुकेश कुमार
गजेंद्र सिंह शेखावत बने कृषि राज्य मंत्री
Sunday, September 03, 2017Hindi, India News, Jodhpur News, People, Politics, Rajasthan News, राजस्थान समाचारNo comments
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 सितम्बर 2016 को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। 3 साल के कार्यकाल में मोदी का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है। मोदी कैबिनेट में राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं।
जैसलमेर में जन्मे गजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्र राजनीति से अपना राजनीति कॅरियर शुरू किया। वे जोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा में भाजपा सांसद हैं।
PM lays foundation stone for several major highway projects at Udaipur
Tuesday, August 29, 2017India News, People, Politics, Rajasthan News, Udaipur News, राजस्थान समाचारNo comments
Prime Minister, Shri Narendra Modi, today inaugurated, and laid the foundation stone, of several major highway projects at Udaipur in Rajasthan. Speaking on the occasion, the Prime Minister said he is delighted to be in the "Veer Bhumi" of Mewar. The Prime Minister assured people affected by natural calamities, that the Union Government stood by them at this hour of difficulty, and expressed confidence that the people would overcome the challenges, and march forward with even greater vigour.
The Prime Minister said that projects worth over 15000 crore are either being Inaugurated, or initiated (foundation stone being laid) today, in a single function. The Prime Minister said that infrastructure projects are crucial to the progress of the country. He said India can no longer afford delay in infrastructure projects, especially connectivity projects. He said projects such as roads, infuse new energy in the lives of the people. The Prime Minister recalled the Golden Quadrilateral initiated by former Prime Minister Shri Atal Bihari Vajpayee, and said it benefited farmers by connecting them to markets. He said Rajasthan could benefit a lot from tourism, through better infrastructure connectivity, which would bring in employment.
The Prime Minister spoke about the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana, under which LPG connections are being given to rural households, which will especially benefit women. The Prime Minister said GST had hugely benefited the nation's economy, by eliminating long waiting times at inter-state borders. The Prime Minister later visited the Pratap Gaurav Kendra, which celebrates the life, valour and achievements of Maharana Pratap, the great King of the erstwhile kingdom of Mewar.
सवाई भोज मंदिर के महंत भूदेव दास का निधन
भीलवाड़ा के आसींद स्थित सवाई भोज मंदिर के महंत भूदेव दास जी का निधन हो गया है। उन्होंने गुर्जर समाज के समाज सुधारक के रुप मे भी कई कदम उठाए तथा समाज को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान दिया। उनका निधन गुर्जर समाज तथा मानवता के लिए बड़ी क्षति हैं जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। उनका अंतिम संस्कार 30 अगस्त को दोपहर में आसीन्द में किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने भीलवाड़ा के आसींद स्थित सवाई भोज मंदिर के महंत भूदेव दास जी के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि महंत भूदेव दास जी मानव मात्र के कल्याण और उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महंत जी ने सामाजिक जनचेतना जाग्रत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
जयपुर व टोंक जिले के लिए सेना भर्ती रैली 3 से 14 दिसम्बर तक आमेर में
Thursday, August 24, 2017Campus News, Career and Jobs, Jaipur News, Rajasthan News, Tonk News, राजस्थान समाचारNo comments
जयपुर एवं टोंक जिले के युवा अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन 3 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, 2017 तक सीआईएसएफ ग्राउंड कुण्डा आमेर में किया जाएगा। सेना भर्ती रैली के निदेशक कर्नल विक्रम सिंह पठानियां ने बताया कि इस सेना भर्ती के लिए जयपुर व टाेंक जिले के उम्मीदवारों का ऑनलाईन रजिस्टे्रशन एक सितम्बर, 2017 से 15 अक्टूबर, 2017 तक होगा। यह रजिस्टे्रशन भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर करवाया जा सकता है। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश-पत्र संबंधित ई-मेल आईडी पर 17 अक्टूबर, 2017 को भेज दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश-पत्र को लेजर प्रिन्टर द्वारा ही प्रिन्ट करें, साथ ही इसे मोड़े नहीं क्योंकि इन पर अंकित बार कोड नम्बर का मशीन द्वारा रैली में प्रवेश के समय सत्यापन किया जाएगा।











