बाबा खरताराम जाट का निधन

जैसलमेर जिले के प्रमुख किसान नेता खरताराम जाट "बाबा " का जोधपुर स्थित डऊकिया अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे खरताराम चौधरी, 98 वर्ष के थे एवं लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भणियाणा में शनिवार को होगा। 
समाज सेवी रेवीदान चौधरी के यहां जन्मे खरताराम जी समाज में "बाबा" नाम से प्रसिध्द थे विराट व्यक्तित्व के धनी खरताराम ने सर्वप्रथम पोकरण ठिकाने को लगान देना बंद किया और इस हेतु सर्वोच्च न्यायालय तक मुकदमा लडा एवं सामंतवाद पर विजय पाकर क्षेत्र के किसानों को राहत दिलायी थी। मात्र अक्षर ज्ञान प्राप्त एवं पेशे से पशुपालक व किसान खरताराम जी ने भणियाणा में साठ के दशक में किसान छात्रावास की स्थापना की एवं समाज में सेवा भाव से जागृति की अलख जगाई। वे भणियाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति और जैसलमेर क्रय विक्रय सहकारी संघ के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे।

Robbers loot Rs 15 lakh from UCO Bank branch in Jaipur

Armed robbers looted Rs 15 lakh at gunpoint from a bank in UCO Bank's Rajapark branch in Rajasthan's capital Jaipur on 20th July 2017. Two robbers were caught on CCTV entering the bank. They were wearing caps. One of them was using a handkerchief to cover his face.
Preliminary investigation revealed that the bank branch doesn’t have any security guard. “At 9.30am, soon after the bank opened, two men with their faces covered, entered the premises. They took a sanitation worker and a specially-abled bank official hostage at gunpoint,” said assistant commissioner of police, Adarsh Nagar, Madan Singh. Over next 45 minutes, an unbelievable drama unfolded as the robbers kept taking people who entered the bank hostage.“The main entrance to the bank was open. As the staff members came in, they were taken hostage by the robbers,” said Singh.

Government allows CBI probe into Anandpal and Surendra Singh's Death

Rajasthan Government Allows CBI Probe into Anandpal & Surendra Singh’s Death, Twenty-five days since Anandpal Singh’s death in a police crossfire. Surendra Singh, the victim of Sanvarad violence, was a guard at Bhagatpura’s Shree Cement plant in Pali district. The only son of his parents, Surendra had gone to attend Anandpal Singh’s funeral on April 24, on the appeal of Rajput leaders. He became a victim of vicious caste politics.
As per the agreement, government will refer two cases - Anandpal's death on June 24 and death of Surendra Singh in a firing at Sanvarad on July 12 to CBI. State government will also provide compensation, as per norms, to deceased and injured during protests. "Two FIRs have been registered, one in Ratangarh and other one in Sanvarad. Both cases will be recommended to CBI and they will decide on further course of action" said home minister Gulabchand Kataria.

नदी में बहे कुशलगढ़ एसडीओ की बॉडी मिली

बाँसवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह कुशलगढ़ उपखण्ड अधिकारी के वाहन सहित बह जाने के प्रकरण में हादसे के 48 घंटों के बाद रविवार को सुबह एसडीओ रामेश्वरदयाल की बॉडी मिली।  रविवार को सुबह एनडीआरएफ व एसडीआरएफ दल तथा स्थानीय गोताखोरों के दल व ग्रामीणों को मिलाकर सैकड़ों लोगों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था कि ग्रामीणों द्वारा नदी के बहाव क्षेत्र में 10 किलोमीटर दूरी पर एसडीओ की बॉडी दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बॉडी को निकलवाया गया। इसके बाद कलक्टर श्री भगवीप्रसाद, एसपी श्री कालूराम रावत भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।  
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, संसदीय मामलात और निर्वाचन विभाग के राज्यमंत्री श्री धनसिंह रावत, पीएचईडी राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुशील कटारा, जिला कलक्टर श्री भगवतीप्रसाद तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री कालूराम रावत ने कुशलगढ़ एसडीओ रामेश्वरदयाल मीणा के साथ हुए हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने दिवंगत मीणा को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता

राजस्थान के भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने 15 जुलाई को आईपीसी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में भारत को पहला पदक दिलाया।पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया की गैरमौजूदगी में सुंदर ने 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बने। श्रीलंका के दिनेश प्रियांथा हेराथ 57.93 मीटर के साथ दूसरे जबकि पूर्व चैम्पियन चीन के गुओ चुनलियांग सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56.14 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
राजस्थान के करौली जिले से आने वाले सुंदर ने रियो पैरालम्पिक के लिए भी बड़ी तैयारी की थी लेकिन सुंदर रियो 2016 में तकनीकी कारणों से डिस्क्वालीफाई हो गए थे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2017 की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रदेश के पैरा एथलीट श्री सुंदर गुर्जर को बधाई दी है। 

Nationwide Emergency Response System established under Nirbhya Fund

Central Government has envisioned to establish a nation wide Emergency Response System(NERS) comprising an integrated Computer Aided Despatch(CAD) platform under Nirbhya Fund. Under this system at least one call center has to be establish in each State and Union Territory.  Department of Telecommunication allocated "112" number as the Single Emergency Response number for all over the country. The State Apex Committee, State Steering Committee and District Mission Committee are constituted for implementing the NERS project at the State level.
Rajasthan government established State Apex Committee under the chairmanship of Chief Secretory. Principal Secretory, Home, Disaster Management, Woman and child Development, Health, DOIT&C, Representative from NIC and MHA as member and Additional Director general of Police (Telecommunication & Technical) as its (NERS) nodal officer of the Committee. State Apex Committee is responsible of giving approval at highest level of the State, the committee would be responsible for over all project implementation, review progress of project, for decision regarding adding new services/help lines in the NERS.

फिरदौश कायमखानी - राजस्थान की प्रसिद्ध तैराक

पुणे में जूनियर नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी फिरदौश कायमखानी ने 12 जुलाई को राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके निवास पर मुलाकात की। सुश्री फिरदौश ने 19 बार नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक सिल्वर एवं गोल्ड मेडल जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया है।
भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा निवासी फिरदौस कायमखानी ने 3-6 जुलाई तक पुणे में आयोजित 44वें राष्ट्रीय जूनियर स्विमिंग कॉम्पीटिशन में इन्डिविजुअल मेडले 400 मी. में स्वर्ण पदक, बटरफ्लाई 200 मी. में रजत एवं बटरफ्लाई 100 मी. में कांस्य पदक प्राप्त किया है।

कमांडो सोहन सिंह को इलाज के मेदान्ता हाॅस्पिटल भेजा

कुख्यात अपराधी आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान गम्भीर रूप से घायल हुए कमांडो सोहन सिंह को मुख्यमंत्री राजे की पहल पर बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को जयपुर से एयर एम्बुलेंस द्वारा गुड़गांव के मेदांता हाॅस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों की सलाह पर सोहन सिंह को तत्काल बेहतर उपचार के लिए गुरूग्राम भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद श्री सोहन सिंह को एयर एम्बुलेंस से मेदान्ता हाॅस्पिटल के लिए रवाना किया गया। एयर एम्बुलेंस में सवाई मानसिंह अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. धनंजय अग्रवाल भी साथ गए हैं, जो यहां भी कमाण्डो श्री सोहन सिंह का लगातार उपचार कर रहे थे। 
पुलिस आयुक्त श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि श्री सोहन सिंह एनकाउंटर में गम्भीर घायल हो गए थे। उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी सर्जरी सहित अन्य उपचार किया गया। आगे के उपचार के लिए उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। उनका मेडिकल रिकाॅर्ड पहले ही मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है, जिसके अनुसार वहां उपचार की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से पूरी राजस्थान पुलिस का हौसला बढ़ा है।