अजीत सिंह शेखावत बने राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक (DGP)

अजीत सिंह शेखावत 31 जुलाई को राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) बने हैं। इस पद के लिए ये सरकार की पहली पसंद थे। हालांकि, इसी नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। सोमवार को मनोज भट्ट रिटायर हुए तो शाम तक सरकार ने प्रदेश की पुलिस को नया मुखिया दे दिया।  नए डीजीपी के लिए डीजी जेल अजीत सिंह, सुधीर प्रताप सिंह, ओपी गल्होत्रा के नाम चर्चा में थे। डीजीपी जेल अजीत सिंह शेखावत इससे पहले डीजी जेल थे। अजीत सिंह 1982 बैच के हैं अधिकारी हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि राजपूत कम्युनिटी में भाजपा को लेकर नाराजगी है, उस नाराजगी को दूर करने और राजनीतिक लाभ के लिए अजीत सिंह शेखावत को मौका दिया जा सकता है औऱ अब उन्हें डीजीपी बना दिया गया।
वर्तमान महानिदेशक पुलिस श्री मनोज भट्ट भी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए, इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी।  पुलिस महानिदेशक ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस पर देश प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुझे गर्व है कि पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए मैंने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास किया।  उन्होंने अपनी 36 साल की सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों ने मेरे साथ हमेशा दोस्ताना एवं सहयोगात्मक व्यवहार निभाया है,इसके लिये मै उनका हद्य से आभारी हूॅं। उन्होंने राजस्थान पुलिस के इतिहास और परम्परा को गौरवशाली बताया। 

ग्राम सेवक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 8 अगस्त से

ग्राम सेवक एवं पंचायत सचिव सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2016  में अस्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 8 से 18 अगस्त, 2017 तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक इन्दिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में होगी। 
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त, आयुक्त श्री राजेन्द्र शेखर मक्कड़ ने बताया कि उक्त परीक्षा में सफल घोषित अभ्यार्थी को स्वयं उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा । उन्होंने बताया कि इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी पंचायती राज विभाग की वेबसाईट ww.rajpanchayat.rajasthan.gov.in तथा राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

सांसद सांवरलाल जाट को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल भेजा

27 जुलाई: राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष और अजमेर सांसद श्री सांवरलाल जाट को आज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स हॉस्पीटल के लिए रवाना किया गया। सवाईमानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी.एस. मीना ने बताया कि श्री जाट को गुरूवार की दोपहर सवाई मानसिंह अस्पताल से ग्रीन कोरिडोर बनाकर महज 10 मिनट में स्टेट हैंगर लाया गया। यहां से उन्हें दोपहर 1.30 बजे रेलीगेयर की एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया। उनके साथ उनकी बेटी डॉक्टर सुमन और चिकित्सकों का एक दल भी गया है। 
इससे पहले बुधवार काे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने एसएमएस जाकर डॉक्टर्स से जाट के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान वे एसएमएस में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से मिले और कुशलक्षेम पूछी। पायलट ने जाट के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

कमांडो सोहन सिंह स्वस्थ होकर जयपुर लौटे

गैंगस्टर आनंदपाल को गोली मारने वाले जाबांज कमांडो सोहन सिंह हालत में सुधार होने के बाद आज शाम जयपुर लौट आए है। सोहन सिंह का गुडगांव के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी तबीयत में सुधार आने के बाद आज उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। करीब 14 दिनों तक एसएमएस अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सोहन सिंह के सेप्टिसिमिया और फेंफडों में इंफेक्शन फैलने से तबीयत गंभीर बिगड़ गई। तब सोहन सिंह को एयर एंबुलेंस की मदद से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया था।
गौरतलब है कि 24 जून को चुरू जिले के मालासर में एक घर की छत से जब गैंगस्टर आनंदपाल एके 47 राईफल से जब गोलियां बरसा रहा था, तब राजस्थान पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के कमांडो सोहन सिंह ने बहादुरी दिखाई।इस एनकाउंटर में शामिल पुलिस अफसरों का कहना है कि अगर सोहनसिंह आनंदपाल को गोली दागने में कुछ सेकंड की चूक करता तो एनकाउंटर टीम के कई अफसर और कमांडो गैंगस्टर की गोलियों का शिकार हो सकते थे।  उन्होंने अपनी एक गोली से आनंदपाल को ढेर कर दिया था। इसके अलावा पुलिस टीम की भी जान बचाई।

बाबा खरताराम जाट का निधन

जैसलमेर जिले के प्रमुख किसान नेता खरताराम जाट "बाबा " का जोधपुर स्थित डऊकिया अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे खरताराम चौधरी, 98 वर्ष के थे एवं लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भणियाणा में शनिवार को होगा। 
समाज सेवी रेवीदान चौधरी के यहां जन्मे खरताराम जी समाज में "बाबा" नाम से प्रसिध्द थे विराट व्यक्तित्व के धनी खरताराम ने सर्वप्रथम पोकरण ठिकाने को लगान देना बंद किया और इस हेतु सर्वोच्च न्यायालय तक मुकदमा लडा एवं सामंतवाद पर विजय पाकर क्षेत्र के किसानों को राहत दिलायी थी। मात्र अक्षर ज्ञान प्राप्त एवं पेशे से पशुपालक व किसान खरताराम जी ने भणियाणा में साठ के दशक में किसान छात्रावास की स्थापना की एवं समाज में सेवा भाव से जागृति की अलख जगाई। वे भणियाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति और जैसलमेर क्रय विक्रय सहकारी संघ के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे।

Robbers loot Rs 15 lakh from UCO Bank branch in Jaipur

Armed robbers looted Rs 15 lakh at gunpoint from a bank in UCO Bank's Rajapark branch in Rajasthan's capital Jaipur on 20th July 2017. Two robbers were caught on CCTV entering the bank. They were wearing caps. One of them was using a handkerchief to cover his face.
Preliminary investigation revealed that the bank branch doesn’t have any security guard. “At 9.30am, soon after the bank opened, two men with their faces covered, entered the premises. They took a sanitation worker and a specially-abled bank official hostage at gunpoint,” said assistant commissioner of police, Adarsh Nagar, Madan Singh. Over next 45 minutes, an unbelievable drama unfolded as the robbers kept taking people who entered the bank hostage.“The main entrance to the bank was open. As the staff members came in, they were taken hostage by the robbers,” said Singh.

Government allows CBI probe into Anandpal and Surendra Singh's Death

Rajasthan Government Allows CBI Probe into Anandpal & Surendra Singh’s Death, Twenty-five days since Anandpal Singh’s death in a police crossfire. Surendra Singh, the victim of Sanvarad violence, was a guard at Bhagatpura’s Shree Cement plant in Pali district. The only son of his parents, Surendra had gone to attend Anandpal Singh’s funeral on April 24, on the appeal of Rajput leaders. He became a victim of vicious caste politics.
As per the agreement, government will refer two cases - Anandpal's death on June 24 and death of Surendra Singh in a firing at Sanvarad on July 12 to CBI. State government will also provide compensation, as per norms, to deceased and injured during protests. "Two FIRs have been registered, one in Ratangarh and other one in Sanvarad. Both cases will be recommended to CBI and they will decide on further course of action" said home minister Gulabchand Kataria.

नदी में बहे कुशलगढ़ एसडीओ की बॉडी मिली

बाँसवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह कुशलगढ़ उपखण्ड अधिकारी के वाहन सहित बह जाने के प्रकरण में हादसे के 48 घंटों के बाद रविवार को सुबह एसडीओ रामेश्वरदयाल की बॉडी मिली।  रविवार को सुबह एनडीआरएफ व एसडीआरएफ दल तथा स्थानीय गोताखोरों के दल व ग्रामीणों को मिलाकर सैकड़ों लोगों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था कि ग्रामीणों द्वारा नदी के बहाव क्षेत्र में 10 किलोमीटर दूरी पर एसडीओ की बॉडी दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बॉडी को निकलवाया गया। इसके बाद कलक्टर श्री भगवीप्रसाद, एसपी श्री कालूराम रावत भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।  
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, संसदीय मामलात और निर्वाचन विभाग के राज्यमंत्री श्री धनसिंह रावत, पीएचईडी राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुशील कटारा, जिला कलक्टर श्री भगवतीप्रसाद तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री कालूराम रावत ने कुशलगढ़ एसडीओ रामेश्वरदयाल मीणा के साथ हुए हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने दिवंगत मीणा को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।